नेताजी की जयंती पर हजारों महिला कार्यकर्ताओं को बांटे इंडक्शन
अंकिता प्रजापति ने विपक्षियों से पूछा- काम का हिसाब मांगने वाले पहले अपना काम बताएं
रवि प्रकाश द्विवेदी
अमेठी। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव की जयंती एसआरएम पब्लिक स्कूल, बरियारशाह भादर में विधायक महराजी प्रजापति के नेतृत्व में मनाई गई। इस मौके पर हजारों महिला कार्यकर्ताओं को इंडक्शन देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा अधिवक्ताओं, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के सहयोगियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक महराजी प्रजापति ने नेताजी के गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के लिए किए गए कार्यों को याद किया। साथ ही अपने पति पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की रिहाई के लिए जनता से समर्थन मांगा।
समिति की अध्यक्ष अंकिता प्रजापति ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि विधायक के कामों का हिसाब मांगने वाले पहले अपने काम बताएं। वहीं विधायक प्रतिनिधि अनुराग प्रजापति ने कहा कि जरूरतमंदों के सुख-दुख में साथ खड़ा होना ही हमारी राजनीति का मूल उद्देश्य है। समाज के कमजोर और वंचित वर्गों को न्याय, अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अरुण प्रजापति ने विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए आगामी चुनाव में समर्थन की अपील की। कार्यक्रम को सुधा प्रजापति, प्रोफेसर रुदल यादव और सरिता सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन रामचंद्र यादव ने किया। इस दौरान बबलू यादव, हरीराम यादव, डब्लू पाल, धीरज पाल, महावीर कश्यप, श्रीनाथ यादव, राहुल करन कनौजिया, अवनीश कुमार, संदीप श्रीवास्तव और अशोक यादव सहित हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: