बल्केश्वर में चौथ वसूली के आरोपों पर प्रदर्शन, मनोज अग्रवाल की गिरफ्तारी की मांग


बल्केश्वर में चौथ वसूली के आरोपों पर प्रदर्शन, मनोज अग्रवाल की गिरफ्तारी की मांग

किशनपाल सिंह आगरा। बल्केश्वर स्थित अग्रसेन वाटिका में सामाजिक संगठनों और स्थानीय नागरिकों ने एकजुटता प्रदर्शन एवं प्रेस वार्ता कर मनोज अग्रवाल पर चौथ वसूली, धमकी और ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाते हुए गिरफ्तारी की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों ने हाथ उठाकर “नहीं होने देंगे, अपने क्षेत्र में चौथ वसूली नहीं होने देंगे” का नारा लगाया।
पार्षद हरिओम गोयल बाबा ने आरोप लगाया कि मनोज अग्रवाल के खिलाफ कमला नगर थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने प्रशासन से गिरफ्तारी और सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की। चाट विक्रेता राम खिलाड़ी ने भी मकान निर्माण के नाम पर एडीए की कार्रवाई का डर दिखाकर 70 हजार रुपये मांगने और धमकी देने का आरोप लगाया। इस संबंध में उन्होंने कमला नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
पूर्व पार्षद डॉ. कुंदनिका शर्मा, ताराचंद मित्तल, महेश निषाद, पवन बंसल और गिर्राज बंसल सहित अन्य वक्ताओं ने क्षेत्र में कथित गुंडागर्दी और अवैध वसूली के खिलाफ आवाज उठाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में व्यापारी नेताओं, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।