अमेठी में बाबा नंद महर धाम मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया दुकानों का निरीक्षण अनुराग सागर अब तक न्याय
अमेठी में बाबा नंद महर धाम मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया दुकानों का निरीक्षण अनुराग सागर अब तक न्याय
मथुरा जाने की खुशियां मातम में बदलीं, अतर्रा में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर 42 वर्षीय विकास ने दी जान
मथुरा जाने की खुशियां मातम में बदलीं, अतर्रा में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर 42 वर्षीय विकास ने दी जान
आमोद कुमार
अतर्रा (बांदा)। जिंदगी की राह पर परिवार के साथ मथुरा जाने की तैयारी थी, लेकिन किसी को क्या पता था कि घर से निकलने से पहले ही खुशियों का संसार उजड़ जाएगा। जिस घर में कुछ घंटे बाद सफर की रौनक होनी थी, वहां एक गोली की आवाज ने सब कुछ खामोश कर दिया। अतर्रा कस्बे के नरैनी रोड टेंपो स्टैंड के पास रामलीला मोड़ स्थित आवास में सोमवार दोपहर 42 वर्षीय विकास शिवहरे ने कथित तौर पर अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।जानकारी के मुताबिक, विकास पुत्र राजकिशोर शिवहरे ने सोमवार दोपहर करीब एक बजे घर की ऊपरी मंजिल पर स्थित कमरे में यह कदम उठाया। गोली की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतर्रा ले जाया गया, लेकिन चिकित्सक उनकी जान नहीं बचा सके। बीमारी और पारिवारिक परिस्थितियों के बीच अनसुलझे सवाल
मृतक के पिता राजकिशोर शिवहरे ने बताया कि वह अपनी पुरानी राइस मिल में थे। घर पर बेटा और बहू मौजूद थे। शाम को पूरे परिवार को मथुरा जाना था और यात्रा की तैयारियां भी पूरी हो चुकी थीं। इसी बीच बेटे द्वारा गोली मारने की सूचना मिली। वह तत्काल घर पहुंचे और लोगों की मदद से विकास को अस्पताल ले गए।
परिजनों के मुताबिक, विकास लंबे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। वहीं, नशे की लत और पत्नी के साथ विवाद की बातें भी सामने आई हैं, हालांकि इनकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। किसी एक परिस्थिति को घटना का कारण मानना फिलहाल जल्दबाजी होगी।
दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
विकास दो भाइयों में बड़े थे। उनके छोटे भाई का नाम आकाश है। वह अपने पीछे पत्नी शशि, 15 वर्षीय बेटे योग्य उर्फ कान्हा और 10 वर्षीय बेटी अहाना को छोड़ गए हैं। परिवार की जिस यात्रा में बच्चों को पिता का साथ मिलना था, अब उसी परिवार को उनके बिना जिंदगी का कठिन सफर तय करना होगा। घटना के बाद पत्नी, बच्चों और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। क्षेत्राधिकारी अतर्रा अमरनाथ गुप्ता के अनुसार, घटना में प्रयुक्त पिस्टल लाइसेंसी बताई गई है। अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रचलित है। फिलहाल क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।एक मौत अपने पीछे कई अनुत्तरित सवाल छोड़ गई है। आखिर किन परिस्थितियों ने विकास को इतना निराश किया कि उन्होंने जीवन समाप्त करने जैसा कदम उठा लिया? इसका जवाब जांच के बाद ही सामने आएगा। लेकिन इस घटना की सबसे बड़ी त्रासदी यह है कि एक व्यक्ति की मौत के साथ उसके परिवार की खुशियां, बच्चों का भविष्य और पिता के बुढ़ापे का सहारा भी गहरे संकट में आ गया है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अमेठी में बाबा नंद महर धाम मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया दुकानों का निरीक्षण अनुराग सागर अब तक न्याय
पुलिस झंडा दिवस पर थानों और चौकियों में हुआ आयोजन, कर्मियों को किया प्रेरित रवि प्रकाश द्विवेदी
अमेठी के मुंशीगंज में जाति पूछकर दो युवकों पर हमला प्रधान प्रतिनिधि समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज अनुराग सागर अब तक न्याय
Leave a Comment: