अब तक न्याय जिला पीलीभीत फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से 4692 जलसखी कर रही पानी की जांच


अब तक न्याय 
जिला पीलीभीत

फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से 4692 जलसखी कर रही पानी की जांच

श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
ग्रामीण परिवेश की महिलाओं के हाथों में पानी की शुद्धता की जांच है। अब ग्राम में ही टेस्टिंग किट के माध्यम से 4692 जलसखी पानी जांच कर अपनी अहम भागीदारी निभा रही हैंए जिससे गावों में पेयजल गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बड़ी है और शुद्ध जल का ग्रामीण सेवन कर पा रहे हैं। 
जल जीवन मिशन योजना के माध्यम से पेयजल आपूर्ति का विस्तार होने के साथ ही जल गुणवत्ता की निगरानी में भी सुधार आया है। फिलहाल जनपद के 1291 गांवों में प्रशिक्षित 4692 महिलाएं गांवों में ही पानी की शुद्धता की जांच कर रही हैए जिसके माध्यम से ग्रामीणों को क्लोरिन युक्त पेयजल प्राप्त हो रहा है। इसके साथी ही पेट व दांतों से संबंधित बीमारियां भी कम हुई है। इतना ही नहीं यह जलसखी पानी की जांच के साथ ग्रामीणों को पानी की बर्बादी न करने के प्रति भी जागरूक करती है। जनपद के 1262 गांवों में अप्रैल माह से नवंबर तक 49569 नमूने 4692 जल सखियों द्वारा एफटीके कीट के माध्यम से लिए गए। जांच के दौरान सभी नमूने सही पाए गए। 
कितने गावों में पानी में मिली शुद्धता.जनपद के विकासखंड बरखेड़ा के गांव आमडार और विकासखंड पूरनपुर के गांव नधा ता0 माधौटाण्डा में जल सखियों द्वारा जांच की गईए जिसमें पीएच के साथ आयरनए पानी की हार्डनेसए क्लोराइड और फ्लोराइड सही पाए गए। तो वही विकासखंड बीसलपुर के गांव अभयपुर चैनानकटी में क्लोरीनए पीएच और पानी की हार्डनेस की किट से जांच कीए जो बिल्कुल सही पाई गई। हालांकि पांच महिलाओं पर एक किट दी जाती है और जलसखियों को अनुदान भी दिया जाता हैए जिससे ग्रामीण परिवारों की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनी है। 
49569 जांचे पाई गई सही.अधिशासी अभियंता योगेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण तक शुद्ध पेयजल आपूर्ति करने के साथ ही पानी की गुणवत्ता सुनिश्चित करना भी विभाग की प्राथमिकता हैए जिससे ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ और शुद्ध पेयजल मिल सके। उन्होंने कहा कि जनपद में 1291 गांव में 4692 जलसखियों को प्रशिक्षित करने के बाद गावों में ही एफटीके किट के माध्यम से पानी की शुद्धता की जांच समय.समय पर होती रहती है। बताया कि अप्रैल से नवंबर तक 49569 जांच किट के माध्यम से की गई। हालांकि सभी जाँचे सही पाए गई है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।