सीतापुर दिनांक 23 नवम्बर 2026 (सू0वि0) जनपदीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के प्राथमिक स्तर एथलेटिक्स खो खो कबड्डी की
सीतापुर दिनांक 23 नवम्बर 2026 (सू0वि0) जनपदीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के प्राथमिक स्तर एथलेटिक्स खो खो कबड्डी की
अंतरराष्ट्रीय मीडिया से जुड़ेंगे आईएमएस नोएडा के पत्रकारिता विद्यार्थी, एसीएन नेटवर्क के साथ हुआ एमओयू नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। आईएमएस नोएडा ने पत्रकारिता के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मीडिया जगत से जोड़ने के लिए एशियन कम्युनिटी न्यूज़ नेटवर्क (एसीएन) के साथ एमओयू पर हस्ता
अंतरराष्ट्रीय मीडिया से जुड़ेंगे आईएमएस नोएडा के पत्रकारिता विद्यार्थी, एसीएन नेटवर्क के साथ हुआ एमओयू
नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा। आईएमएस नोएडा ने पत्रकारिता के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मीडिया जगत से जोड़ने के लिए एशियन कम्युनिटी न्यूज़ नेटवर्क (एसीएन) के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस साझेदारी के तहत विद्यार्थियों के लिए इंडस्ट्री एक्सचेंज प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।
कार्यक्रम में आईएमएस नोएडा के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता और एसीएन नेटवर्क के संस्थापक एवं एडिटर-इन-चीफ संजीव कुमार आहूजा ने समझौते को आगे बढ़ाने की पहल की। इस दौरान यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के नाइट सेंटर फॉर जर्नलिज्म इन अमेरिकाज़ के सहयोग से दो सप्ताह का अंतरराष्ट्रीय सर्टिफिकेट कोर्स पूरा करने वाले बीएजेएमसी और एमएजेएमसी के दो दर्जन से अधिक विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
चिराग गुप्ता ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। संजीव कुमार आहूजा ने कहा कि आधुनिक पत्रकारिता में भाषा कौशल, सांस्कृतिक समझ और नई तकनीकों का ज्ञान युवाओं के लिए जरूरी है। एसीएन नेटवर्क विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मीडिया की कार्यप्रणाली और रोजगार के अवसरों से परिचित कराने में सहयोग करेगा।
संस्थान के प्रेसिडेंट राजीव कुमार गुप्ता ने अपने संदेश में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय अवसरों के लिए तैयार करने पर जोर दिया। वहीं डायरेक्टर ग्लोबल स्ट्रैटेजिक वर्षा खुराना ने बताया कि संस्थान करीब दो दशकों से अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक संस्थानों के साथ साझेदारी के माध्यम से विद्यार्थियों को वैश्विक शिक्षा से जोड़ रहा है।
पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के प्रोफेसर डॉ. सचिन बत्रा ने बताया कि विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स और डीप डिजिटल लर्निंग का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, जिससे वे बदलती मीडिया तकनीकों के अनुरूप अपने कौशल को विकसित कर सकें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
सीतापुर दिनांक 23 नवम्बर 2026 (सू0वि0) जनपदीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के प्राथमिक स्तर एथलेटिक्स खो खो कबड्डी की
रामलीला के मंचन से गोधनी में राममय हुई रात, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा गांव; पप्पू भइया की पहल बनी चर्चा का विषय आमोद कुमार
वोट पर पहरा, संविधान पर प्रहार! बांदा कांग्रेस ने लोकतंत्र के संकट का मुद्दा उठाया, 26 नवंबर को लखनऊ में संविधान रक्षा यात्रा आमोद कुमार
Leave a Comment: