नोएडा में नई पुलिस चौकी बनाई गई , आसपास के सेक्टरों की सुरक्षा होगी मजबूत नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
नोएडा में नई पुलिस चौकी बनाई गई , आसपास के सेक्टरों की सुरक्षा होगी मजबूत नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
उन्नाव में 28 नवंबर से सजेगा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, निकलेगी विशाल कलश यात्रा!
उन्नाव में 28 नवंबर से सजेगा श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन, निकलेगी विशाल कलश यात्रा!
रामलीला मैदान में 4 दिसंबर तक चलेगी कथा, श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज करेंगे कथा का रसपान!
देवेंद्र सिंह
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!
उन्नाव : जनपद उन्नाव में आगामी 28 नवंबर से श्रीमद्भागवत कथा के भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। सदर विधायक पंकज गुप्ता के सौजन्य एवं सहयोग से रामलीला मैदान में 28 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन परम पूज्य शांतिदूत धर्मरत्न श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज के श्रीमुख से किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार, कथा प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। इस दौरान श्रद्धालुओं को धर्म, भक्ति एवं आध्यात्मिक ज्ञान की अमृतमयी कथा का श्रवण करने का अवसर मिलेगा।
कथा के शुभारंभ अवसर पर 28 नवंबर को सुबह 10 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा आईबीपी चौराहा स्थित विधायक जी के कैंप कार्यालय से प्रारंभ होकर रामलीला मैदान पहुंचेगी। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों के शामिल होने की अपेक्षा जताई गई है।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि सदर विधायक पंकज गुप्ता द्वारा अनाथ बेटियों के विवाह, बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा सहित विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं जनसेवा के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। आयोजकों ने जनपदवासियों, धर्मप्रेमियों एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में शामिल होकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
नोएडा में नई पुलिस चौकी बनाई गई , आसपास के सेक्टरों की सुरक्षा होगी मजबूत नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित
दबंगई की भेंट चढ़ी विकास की सड़क! डूडा की स्वीकृति के बाद भी निर्माण ठप, 60 परिवारों की जिंदगी कीचड़ में कैद आमोद कुमार
अंतरराष्ट्रीय मीडिया से जुड़ेंगे आईएमएस नोएडा के पत्रकारिता विद्यार्थी, एसीएन नेटवर्क के साथ हुआ एमओयू नोएडा संवाददाता प्रमोद दीक्षित नोएडा। आईएमएस नोएडा ने पत्रकारिता के विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय मीडिया जगत से जोड़ने के लिए एशियन कम्युनिटी न्यूज़ नेटवर्क (एसीएन) के साथ एमओयू पर हस्ता
Leave a Comment: