ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन
जौनपुर
जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील के विकास खण्ड रामनगर
के खेल मैदान मे ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताका आयोजन
किया गया ।
खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मडियाहू विधायक डॉक्टर आर.के. पटेल ने किया ।
विधायक ने बच्चों को खेल से विकास के बारे में एवं सरकारी योजनाओं की बारे में जानकारी दिए ,खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर अजीत पाल ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने खेलकूद से होने वाले लाभ पर प्रकाश डाले।
ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ रामनगर डॉक्टर अरुण सिंह एवं विनोद सिंह के कुशल संचालन में प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता में यूपीएस 200 मी बालिका दौड़ में कंपोजिट विद्यालय जमालपुर की छात्रा मानसी प्रथम स्थान पर एवं छात्रों में यूपीएस तुलसीपुर के छात्र आलोक पटेल प्रथम स्थान पर रहे प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो एवं अन्य प्रतियोगिताएं के साथ-साथ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रतियोगिताएं कराई गई प्रतियोगिता में विकासखंड रामनगर के शिक्षक राजेश बहादुर सिंह राजेश्वर मिश्र दिवाकर चौहान सुरेश यादव अनुराग तिवारी श्री प्रकाश सिंह कमलेश यादव ओम प्रकाश पटेल दीघा सिंह चंद पटेल सहित ब्लॉक संसाधन केंद्र रामनगर के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: