बिजली के नीचे से गले हुए खंभे (हर ब्लॉक में यह देखे जा सकते हैं ) जो कभी भी बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे सकते हैं।
बिजली के नीचे से गले हुए खंभे (हर ब्लॉक में यह देखे जा सकते हैं ) जो कभी भी बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे सकते हैं।
उन्नाव: चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरों का दुस्साहस! सीसीटीवी में कैद हुई बाइक चोरी की लाइव वारदात
उन्नाव: चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरों का दुस्साहस! सीसीटीवी में कैद हुई बाइक चोरी की लाइव वारदात; 15 नवंबर की रात से दर-दर भटक रहा पीड़ित, अजगैन पुलिस की गश्त पर उठे तीखे सवाल अब तक न्याय रामरूप दुबे जिला ब्यूरो चीफ उन्नाव उन्नाव: अजगैन! थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी : नवाबगंज कस्बे में पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर चोरों ने पुलिसिया इकबाल को खुली चुनौती देते हुए बाइक चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दे डाला। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि चोरी की यह पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है, जिसमें चोरों की करतूत स्पष्ट दिखाई दे रही है। इसके बावजूद पीड़ित युवक बीते 15 नवंबर की रात से न्याय और अपनी बाइक की बरामदगी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित शुभम पुत्र ओम प्रकाश की सीडी डीलक्स (CD Deluxe) बाइक 15 नवंबर की रात नवाबगंज कस्बे में पुलिस चौकी से कुछ ही कदम की दूरी से चोरी कर ली गई। घटना के बाद सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ चोरों ने बिना किसी डर के पलक झपकते ही बाइक पार कर दी। चौकी के पास वारदात और पीड़ित की बेबसी ने खोली पोल! चौकी से चंद कदम दूर हुई इस वारदात ने स्थानीय पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी है। आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज में चोरों की हरकत साफ दिखने के बावजूद पीड़ित शुभम अपनी गाड़ी का सुराग लगाने के लिए थानों और चौकी के चक्कर काट रहा है, लेकिन पुलिस अब तक खाली हाथ है। अजगैन पुलिस और चौकी प्रशासन पर उठते तीखे सवाल: जब चौकी के पास ही सुरक्षा नहीं, तो आम जनता किसके भरोसे? पुलिस चौकी से चंद कदमों की दूरी पर चोरों का इतना बेखौफ होना गश्त व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है! सबूत के बाद भी कार्रवाई में देरी क्यों? वीडियो में चोरी की पूरी वारदात साफ दिखने के बावजूद अब तक चोरों की गिरफ्तारी और बाइक की बरामदगी क्यों नहीं हो सकी? कब खत्म होगा पीड़ित का भटकाव? 15 नवंबर की रात से दर-दर भटक रहे पीड़ित शुभम पुत्र ओम प्रकाश को आखिर कब न्याय मिलेगा?,धीरेन्द्र के लिए मुख्यमंत्री से न्याय मांगने पहुंचे परिजनों को पुलिस ने लिया हिरासत में, परिजनों की हत्याकांड में CBI जांच की मांग, परिजन बोले- हत्या के बाद से न्याय की गुहार लगा रहे हैं, अब मुख्यमंत्री से भी नहीं मिलने दिया जा रहा! अब तक न्याय राम रूप दुबे जिला ब्यूरो चीफ उन्नाव उन्नाव : के राजेपुर निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह हत्याकांड में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। न्याय और CBI जांच की मांग लेकर सोमवार को परिजन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पहुंचे, लेकिन परिवार का आरोप है कि मुख्यमंत्री से मुलाकात होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। परिजनों का आरोप है कि हत्या की साजिश में शामिल प्रभावशाली लोगों को कमिश्नरेट पुलिस और STF बचा रही है। परिवार ने अपनी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता जताई है। धीरेंद्र प्रताप सिंह महाराणा प्रताप चैरिटेबल फाउंडेशन के अध्यक्ष थे। 29 अगस्त 2026 को लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके से लापता होने के बाद 30 अगस्त को उनका शव दुबग्गा क्षेत्र में किसान पथ के पास नहर से बरामद हुआ था। पुलिस की शुरुआती जांच में गोली मारकर हत्या और शव नहर में फेंके जाने की बात सामने आई थी। इस मामले में चालक समेत कई आरोपितों की गिरफ्तारी भी हुई थी। लेकिन अब परिवार का कहना है कि हत्या के पीछे की पूरी साजिश सामने नहीं आई है और प्रभावशाली लोगों की भूमिका की स्वतंत्र जांच होनी चाहिए। परिजनों के आरोपों ने खड़े किए बड़े सवाल: जब परिवार CBI जांच मांग रहा है तो उसकी सुनवाई क्यों नहीं हो रही? क्या हत्या की पूरी साजिश का पर्दाफाश हो चुका है? मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे परिजनों को हिरासत में क्यों लिया गया? परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा? एक तरफ हत्या का दर्द, दूसरी तरफ न्याय के लिए भटकने का आरोप! परिजनों के आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और हिरासत की कार्रवाई पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।,गिरवी रखे सोने-चांदी के आभूषणों के नाम पर करीब 20 लाख की धोखाधड़ी, वांछित सुनार गिरफ्तार सात लोगों से आभूषण गिरवी रखकर लिए थे रुपये, रकम लौटाने के बावजूद जेवर वापस मांगने पर दोगुनी रकम की मांग करने का आरोप। अब तक न्याय ब्यूरो तारिक जहानाबाद (पीलीभीत)। थाना जहानाबाद पुलिस ने सोने-चांदी के आभूषण गिरवी रखने के नाम पर करीब 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित चल रहे आरोपी सुनार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, ग्राम परेवा वैश्य निवासी सत्यप्रकाश पुत्र रमेश चन्द्र पर आरोप है कि उसने अपनी आवश्यकता के समय सात लोगों से सोने एवं चांदी के आभूषण गिरवी रखकर रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि उधार ली गई धनराशि वापस करने के बावजूद आरोपी ने संबंधित लोगों के आभूषण लौटाने से इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, आभूषण वापस मांगने पर आरोपी ने उधार ली गई रकम की दोगुनी धनराशि की मांग की। विरोध करने पर वादी पक्ष के साथ गाली-गलौज और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस तरह आरोपी पर सात लोगों के साथ करीब 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। पीड़ितों की तहरीर के आधार पर थाना जहानाबाद में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 22 नवंबर को थाना जहानाबाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी सत्यप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।,पुलिस ग्राउंड उन्नाव में 6:30बजे हवाई हमले और ब्लैकआउट जैसी स्थिति से निपटने के लिए मॉकड्रिल हुई, अलग-अलग विभागों की टीमें हुई शामिल अब तक न्याय राम रूप दुबे ब्यूरो चीफ उन्नाव उन्नाव : में रविवार शाम 6:30 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड में हवाई हमले और ब्लैकआउट जैसी स्थिति से निपटने के लिए मॉक ड्रिल हुई। इसमें अलग-अलग विभागों की टीमों ने आपात स्थिति में राहत और बचाव का अभ्यास किया। लोगों को बताया गया कि हवाई हमले के दौरान कहां छिपना चाहिए और अचानक ब्लैकआउट होने पर क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। मॉक ड्रिल में लोगों को संकट के समय घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेने की जानकारी दी गई। चेतावनी मिलने पर सुरक्षित जगह पहुंचने, आग लगने पर बचाव करने और घायलों को तुरंत चिकित्सा मदद देने का अभ्यास कराया गया। बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के तरीके भी बताए गए। अभ्यास के दौरान घायलों को चिकित्सा मदद पहुंचाने, आग पर काबू पाने, लोगों को सुरक्षित जगह ले जाने और राहत-बचाव का काम करने की प्रक्रिया दिखाई गई। इसमें विभागों के बीच आपसी तालमेल के महत्व पर भी जोर दिया गया। इससे पहले कलेक्ट्रेट के पन्नालाल सभागार में DM घनश्याम मीना की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक हुई थी। इसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। कार्यक्रम में जिलाधिकारी घनश्याम मीना, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, CMO डॉ. अजय कुमार शर्मा, सहायक उप नियंत्रक अनिल कुमार दुबे, पुलिस लाइन के SI नेक मोहम्मद खान, SDO द्वितीय एसएल चौहान, ARМ पंकज कुमार तोमर सहित नागरिक सुरक्षा के स्वयंसेवक मौजूद रहे।,ऑपरेशन हंटडाउन: महिला से iPhone 15 Pro छीनने वाले दोनों स्नैचर गिरफ्तार, चोरी की अपाचे बाइक भी बरामद अमनदीप सिंह भाटिया / चंडीगढ़ से चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए थे आरोपी, एक आरोपी पर पहले से दर्ज हैं चोरी के पांच मामले; करीब 1.30 लाख रुपये का मोबाइल बरामद पंचकूला। पंचकूला पुलिस ने ऑपरेशन हंटडाउन के तहत स्नैचिंग की एक वारदात को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सेक्टर-5 में एक महिला से iPhone 15 Pro छीनकर फरार होने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीना गया करीब 1 लाख 30 हजार रुपये कीमत का आईफोन और वारदात में इस्तेमाल की गई चोरी की काले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को पंचकूला के सेक्टर-5 थाना क्षेत्र में बिजली बोर्ड के उपकेंद्र के सामने मोटरसाइकिल सवार दो युवक एक महिला का आईफोन छीनकर फरार हो गए थे। महिला की शिकायत पर 17 नवंबर को थाना सेक्टर-5 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।,मामा के घर आई थी खुशियां, तालाब ने छीन लीं दो मासूम जिंदगियां! आयुष और कार्तिक की डूबकर मौत से गांव में मातम देवेंद्र सिंह ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल उन्नाव : के औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत ! दो मासूम बच्चे घर से खेलने निकले थे। उन्हें क्या पता था कि कुछ ही देर में उनकी जिंदगी का सबसे भयावह हादसा हो जाएगा। एक पांच साल का आयुष, जो हरदोई से अपने ननिहाल आया था, और उसका सात वर्षीय ममेरा भाई कार्तिक रविवार शाम गांव के तालाब में नहाने चले गए। पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा और दोनों डूब गए। जब तक ग्रामीण उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाते, बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। स्कूल के सामने खेल रहे थे, फिर तालाब तक पहुंच गए हरदोई जिले के बालामऊ थाना क्षेत्र के खजौना गांव निवासी अर्जुन का पांच वर्षीय बेटा आयुष इन दिनों औरास क्षेत्र के मवई गांव में अपने नाना नन्हक्के कश्यप के घर आया हुआ था। रविवार शाम करीब चार बजे आयुष अपने मामा राजेश के सात वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ पूर्व माध्यमिक विद्यालय मवई के सामने ग्राम समाज की खाली पड़ी जमीन पर खेल रहा था। खेलते-खेलते दोनों बच्चे पास के तालाब में नहाने चले गए। गहरे पानी में पहुंचे तो नहीं संभल सके कदम, तालाब में नहाते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव की कोशिश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार की दो किलकारियां हमेशा के लिए खामोश आयुष अपने ननिहाल आया था, जहां ममेरे भाई कार्तिक के साथ उसका खेलना-कूदना चल रहा था। रविवार की शाम दोनों परिवारों के लिए ऐसा दुख लेकर आई, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। दो बच्चों की मौत की खबर से घर में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक छा गया। खुले तालाबों के पास बच्चों की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा? यह हादसा एक बार फिर गांवों में खुले तालाबों और जलभराव वाले स्थानों के आसपास बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़ा करता है। आबादी के पास मौजूद ऐसे जलस्रोतों के आसपास चेतावनी संकेत, सुरक्षित घेराबंदी और बच्चों की निगरानी कितनी जरूरी है, यह घटना उसका गंभीर संदेश देती है। थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा के मुताबिक, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की कार्रवाई की। दो बच्चे खेलने निकले थे, लेकिन घरों में लौटे उनके शव। आयुष और कार्तिक की मौत ने दो परिवारों की दुनिया उजाड़ दी।,तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से बाइक चला रहे 38 वर्षीय भूरे चौहान की मौत, पीछे बैठा सचिन गंभीर रूप से घायल देवेंद्र सिंह ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल उन्नाव : के गंगाघाट कोतवाली इलाके में रविवार देर रात डंपर की टक्कर से बाइक चला रहे भूरे चौहान (38) की मौत हो गई। बाइक पर पीछे बैठा सचिन (16) गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा किया। पुलिस के मुताबिक, रात करीब 11 बजे डंपर देवारा कला की तरफ से आ रहा था। इसी दौरान सहजनी की तरफ से बाइक पर भूरे चौहान, पुत्र कल्लू चौहान, निवासी सम्भर खेड़ा और सचिन, पुत्र सुरेश, आ रहे थे। दोनों वाहनों की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद भूरे सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सचिन गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे इलाज के लिए कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया। हादसे की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने सड़क जाम कर हंगामा किया। गंगाघाट कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। इसके बाद सड़क पर आवाजाही शुरू हुई। पुलिस ने डंपर कब्जे में ले लिया और भूरे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इंस्पेक्टर अजय सिंह ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।,25वर्षीय महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी फरार, पुलिस के टीमें संदिग्ध जगहों पर दबिश दे रही देवेंद्र सिंह ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल! लखनऊ : में 25 साल की एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका प्रेमी फरार है। अफसरों के मुताबिक, दोनों ने पहले ईंट से पति के सिर पर वार किया। घायल होकर पति गिर पड़ा। इसके बाद पत्नी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और प्रेमी ने पैरों से उसका गला दबा दिया। 17 नवंबर को युवक का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद युवक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। महिला ने खुद से 15 साल बड़े युवक से तीसरी शादी की थी। डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद के मुताबिक, सीतापुर के महमूदाबाद निवासी दीपक ने ज्योति से 2023 में शादी की थी। यह दीपक की दूसरी और ज्योति की तीसरी शादी थी। ज्योति की पहले पति से छह साल की बेटी है, जबकि दीपक की पहली शादी से तीन बच्चे हैं। शादी के बाद दोनों गुडंबा क्षेत्र में ज्योति के माता-पिता के साथ रहते थे। करीब डेढ़ साल पहले दोनों अलीगंज स्थित CMS स्कूल में नौकरी करने लगे। दीपक ड्राइवर और ज्योति आया का काम करती थी। इसके बाद दोनों ने स्कूल के पास किराए पर कमरा ले लिया। ज्योति का आरोप है कि इसके बाद दीपक शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। वह खुद शराब पीता था और उसे भी शराब पीने के लिए मजबूर करता था। साथ ही, उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डालता था। ज्योति के मुताबिक, करीब एक साल पहले दीपक का दोस्त मनोज उनके संपर्क में आया था। दीपक ही मनोज को शराब पीने के लिए घर लाया था। इसके बाद ज्योति और मनोज के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दीपक इस बात को लेकर नाराज रहता था। ज्योति ने अपनी परेशानी मनोज को बताई और तलाक लेने की बात कही जब बात नहीं बनी तो दोनों ने मिलकर दीपक की हत्या कर दी!,ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन जौनपुर जौनपुर जनपद के मड़ियाहूं तहसील के विकास खण्ड रामनगर के खेल मैदान मे ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताका आयोजन किया गया । खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मडियाहू विधायक डॉक्टर आर.के. पटेल ने किया । विधायक ने बच्चों को खेल से विकास के बारे में एवं सरकारी योजनाओं की बारे में जानकारी दिए ,खंड शिक्षा अधिकारी रामनगर अजीत पाल ने सभी लोगों का आभार प्रकट किया पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह ने खेलकूद से होने वाले लाभ पर प्रकाश डाले। ब्लॉक अध्यक्ष शिक्षक संघ रामनगर डॉक्टर अरुण सिंह एवं विनोद सिंह के कुशल संचालन में प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। प्रतियोगिता में यूपीएस 200 मी बालिका दौड़ में कंपोजिट विद्यालय जमालपुर की छात्रा मानसी प्रथम स्थान पर एवं छात्रों में यूपीएस तुलसीपुर के छात्र आलोक पटेल प्रथम स्थान पर रहे प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो एवं अन्य प्रतियोगिताएं के साथ-साथ बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रतियोगिताएं कराई गई प्रतियोगिता में विकासखंड रामनगर के शिक्षक राजेश बहादुर सिंह राजेश्वर मिश्र दिवाकर चौहान सुरेश यादव अनुराग तिवारी श्री प्रकाश सिंह कमलेश यादव ओम प्रकाश पटेल दीघा सिंह चंद पटेल सहित ब्लॉक संसाधन केंद्र रामनगर के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।,
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बिजली के नीचे से गले हुए खंभे (हर ब्लॉक में यह देखे जा सकते हैं ) जो कभी भी बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे सकते हैं।
ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन
25वर्षीय महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी फरार, पुलिस के टीमें संदिग्ध जगहों पर दबिश दे रही देवेंद्र सिंह ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!
Leave a Comment: