ab tak tv# उन्नाव: चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरों का दुस्साहस! सीसीटीवी में कैद हुई बाइक चोरी की लाइव वारदात
उन्नाव: चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरों का दुस्साहस! सीसीटीवी में कैद हुई बाइक चोरी की लाइव वारदात
जुए की बिसात पर पुलिस का शिकंजा, मरका में दो जगह दबिश देकर 10 गिरफ्तार आमोद कुमार
जुए की बिसात पर पुलिस का शिकंजा, मरका में दो जगह दबिश देकर 10 गिरफ्तार
आमोद कुमार
बांदा। रात के अंधेरे में हार-जीत की बाजी सजाकर कानून को चुनौती देने वालों की बिसात मरका पुलिस ने समेट दी। मऊ-अरमार रोड और मऊ-इंगुवा रोड पर जुआ खेले जाने की सूचना पर पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर 10 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से 10,125 रुपये नकद और 104 ताश के पत्ते बरामद किए गए।पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत 22 नवंबर की देर रात पुलिस टीमों ने कार्रवाई की। जुए की फड़ पर जुटे लोगों को मौके से पकड़ा गया। कार्रवाई के बाद थाना मरका में जुआ अधिनियम की धारा 13 के तहत दो मुकदमे दर्ज किए गए।गिरफ्तार आरोपियों में रेवती रमन, राजू, रामू, राजकिशोर, संतोष, भज्जी, विकास, बाला प्रसाद, वेद और योगेन्द्र शामिल हैं।कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुबेदार बिन्द, उपनिरीक्षक अनुराग सिंह, अजय कुमार पाण्डेय सहित पुलिस टीम के जवान शामिल रहे।जुए की फड़ पर बिछी ताश की बाजी भले ही कुछ पलों का रोमांच देती हो, लेकिन उसके पीछे कानून और सामाजिक व्यवस्था को चुनौती देने का खेल छिपा रहता है। मरका पुलिस की इस कार्रवाई ने कम से कम उन ठिकानों पर जुए की बिसात को तो समेट दिया, जहां रात के सन्नाटे में किस्मत के नाम पर रुपये दांव पर लगाए जा रहे थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
उन्नाव: चौकी से चंद कदम की दूरी पर चोरों का दुस्साहस! सीसीटीवी में कैद हुई बाइक चोरी की लाइव वारदात
बिजली के नीचे से गले हुए खंभे (हर ब्लॉक में यह देखे जा सकते हैं ) जो कभी भी बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे सकते हैं।
ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक समारोह का आयोजन
Leave a Comment: