बिजली के नीचे से गले हुए खंभे (हर ब्लॉक में यह देखे जा सकते हैं ) जो कभी भी बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे सकते हैं।


सेक्टर-56, नोएडा के समस्त निवासी व उनकी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों द्वारा हमारी बहुत समय से विभिन्न समस्याओं जिनका निदान नहीं हो रहा या खाली खाना पूर्ति हो रही है- विशेषतौर पर निम्नलिखित की ओर ध्यान आकर्षित कराना चाहते हैं :
1. बिजली के नीचे से गले हुए खंभे (हर ब्लॉक में यह देखे जा सकते हैं ) जो कभी भी बड़ी दुर्घटनाओं को न्योता दे सकते हैं। 
2. ग्रीन बेल्ट में कई कार्य जिनको आरम्भ किए हुए काफी समय हो गया पर समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा  और कई कार्य बार बार बीच में ही अधूरा छोड़ दिया जा रहा हैं। 
3. सेक्टर में कई ब्लॉकों में ट्रांसफार्मर्स बदलना और उनके चारों और से सिक्योर्ड बाउंड्री बनाना या बाउंड्रीज घ्वस्त हो चुकी हैं उनका ठीक करना ( ए ब्लॉक के ट्रांसफार्मर की टूटी फूटी बाउंड्री की पिक्चर दी जा रही है ) - ग्रीन बेल्ट के ट्रांसफार्मर का हफ्तों से पड़ा अधूरा कार्य, आदि। 
4. कार्यों के दौरान गड्डे खोदना या  केबल्स के अंडरग्राउंड करने के दौरान उबर- खाबड़ हो जाने पर , उन्हें फिर वैसे ही छोड़ देना जो कई ब्लॉक्स में देखा जा सकता है ,कार्य के दौरान जो खम्बों की लाइट्स के तार कट गए उन्हें महीनों से ठीक ना करना और अंधेरे को बढ़ावा देना। ( उद्धारण के तौर पर ए ब्लॉक, जी ब्लॉक आदि)।
5. बिजली कभी भी घंटों के लिए काट दी जाती है और किसी की कोई जिम्मेदारी नहीं है। पूछने पर कोई ना कोई बहाना दे दिया जाता है।

रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष के लगातार फोलो अप करने पर सीनियर ऑफिसर्स भ्रमर्ण करने के लिय आ आते हैं और आश्वासन देकर चले जाते हैं। नीचे के अधिकारी कुछ कार्य करके उसका शायद फोटो डाल कर कार्य करने की सूचना डाल कर खाना पूर्ति कर देते हैं। समस्याएं  वहीं की वहीं रहती हैं और उनका निदान नहीं हो रहा। 
स्तिथि दयनीय होती जा रही है। 
लगता है निवासियों के लिए विद्युत विभाग कार्य नहीं बल्कि अपने लिए ही कार्य कर रहा है।

इस दयनीय दशा पर हम सार्वजनिक रूप से समस्त नेताओं व विद्युत विभाग के अधिकारियों से आशा करते हैं की शीघ्र समाधान किया जाए। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।