25वर्षीय महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी फरार, पुलिस के टीमें संदिग्ध जगहों पर दबिश दे रही देवेंद्र सिंह ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!


25वर्षीय महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर कर दी पति की हत्या, पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी फरार, पुलिस के टीमें संदिग्ध जगहों पर दबिश दे रही

देवेंद्र सिंह 
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!

लखनऊ : में 25 साल की एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका प्रेमी फरार है। अफसरों के मुताबिक, दोनों ने पहले ईंट से पति के सिर पर वार किया। घायल होकर पति गिर पड़ा। इसके बाद पत्नी ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और प्रेमी ने पैरों से उसका गला दबा दिया। 17 नवंबर को युवक का शव मिला था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई। इसके बाद युवक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी और एक अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। महिला ने खुद से 15 साल बड़े युवक से तीसरी शादी की थी।
डीसीपी नॉर्थ अमित कुमार आनंद के मुताबिक, सीतापुर के महमूदाबाद निवासी दीपक ने ज्योति से 2023 में शादी की थी। यह दीपक की दूसरी और ज्योति की तीसरी शादी थी। ज्योति की पहले पति से छह साल की बेटी है, जबकि दीपक की पहली शादी से तीन बच्चे हैं। शादी के बाद दोनों गुडंबा क्षेत्र में ज्योति के माता-पिता के साथ रहते थे। करीब डेढ़ साल पहले दोनों अलीगंज स्थित CMS स्कूल में नौकरी करने लगे। दीपक ड्राइवर और ज्योति आया का काम करती थी। इसके बाद दोनों ने स्कूल के पास किराए पर कमरा ले लिया।
ज्योति का आरोप है कि इसके बाद दीपक शराब पीकर उसके साथ मारपीट करने लगा। वह खुद शराब पीता था और उसे भी शराब पीने के लिए मजबूर करता था। साथ ही, उस पर अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का दबाव डालता था।
ज्योति के मुताबिक, करीब एक साल पहले दीपक का दोस्त मनोज उनके संपर्क में आया था। दीपक ही मनोज को शराब पीने के लिए घर लाया था। इसके बाद ज्योति और मनोज के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। दीपक इस बात को लेकर नाराज रहता था। ज्योति ने अपनी परेशानी मनोज को बताई और तलाक लेने की बात कही  
जब बात नहीं बनी तो दोनों ने मिलकर दीपक की हत्या कर दी!

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।