शराब की दुकान में चोरी करने वाला आरोपी 9 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में हुआ, घायल, पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती!
देवेंद्र सिंह
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!
शराब की दुकान में चोरी करने वाला आरोपी 9 दिन बाद पुलिस मुठभेड़ में हुआ, घायल, पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती!
देवेंद्र सिंह
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!
लखनऊ : में शराब की दुकान में चोरी करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। रविवार रात पुलिस वारदात में शामिल चारों आरोपियों को पकड़ने गई थी। इसी दौरान पकड़े जाने के डर से एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। वह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। उसके साथ के अन्य तीनों आरोपी वहां से भाग निकले। मुठभेड़ पारा इलाके में सदरौना के पास हुई है।घायल आरोपी को इलाज के लिए रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल भेजा गया है। आरोपी ने 9 दिन पहले एक शराब की दुकान में अपने अन्य तीन साथियों के साथ मिलकर चोरी की वारदात की थी। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। पुलिस टीम इन चारों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी।
घायल आरोपी की पहचान आरिफ पुत्र जुमेराती के रुप में हुई है। वह मानक नगर का रहने वाला है। उस पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके साथ के अन्य तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। मुंशीगंज के रहने वाले गौरव जायसवाल पुत्र शिव नारायण की भपटामऊ बुद्धेश्वर में शराब की दुकान हैं। 13 नवंबर की रात करीब 2:30 बजे चार लोग दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे थे। आरोपियों ने दुकान में रखे करीब 32 हजार रुपए और अंग्रेजी शराब की कई बोतलें चोरी कर लीं। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
सुबह करीब 7:30 बजे दुकान पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की थी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: