आज 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर राष्ट्र उन्हें नमन कर रहा है. कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, सोनिया गांधी और ने शांति वन पर पुष्पांजलि अर्पित किए. वहीं पीएम मोदी ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी.


आज ( शनिवार, 14 नवंबर) पूरा देश भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की की 137वीं जयंती मना रहा हैं. इस मौके पर तमाम नेताओं ने उन्हें याद किया. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने 

पूर्व पीएम की जयंती पर उनके स्मारक ‘शांति वन’ में उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें याद किया.

 

सोनिया गांधी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी शेयर किया है. उन्होंने कहा ‘भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर याद करते हुए. एक आधुनिक, वैज्ञानिक, लोकतांत्रिक और समावेशी भारत का उनका दृष्टिकोण आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है. हम राष्ट्र-निर्माण, शिक्षा और प्रगति की उनकी अमूल्य विरासत को नमन करते हैं’.

 


https://x.com/SoniaGandhi_FC/status/2121425944456138973?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2121425944456138973%7Ctwgr%5Ef0fdf199782d2f2f3d466ffa6dec3f1a7f5e87ba%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Findia%2Fnehru-jayanti-leaders-honor-india-first-pm-his-vision-legacy-sonia-gandhi-pm-narendra-modi-rahul-gandhi-3963001.html

सोनिया गांधी ने दी बाल दिवस की बधाई

इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बाल दिवस की बधाई दी. उन्होंने बच्चों के साथ जवाहर लाल नेहरू की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें सभी बच्चे और नेहरू मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. पोस्ट के कैप्शन में सोनिया गांधी ने लिखा Happy Children’s Day!.

 

 

खरगे ने शेयर किया वीडियो

वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर जवाहरलाल नेहरू का एक पुराना वीडियो शेयर किया है. उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा ‘भारत की आज़ादी से लेकर एक मजबूत, आधुनिक, लोकतांत्रिक और प्रगतिशील राष्ट्र की नींव रखने में ऐतिहासिक योगदान देने वाले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन’.

खरगे ने आगे कहा ‘आज़ादी के बाद तमाम चुनौतियों के बीच उन्होंने अपनी दूरदर्शी सोच, मजबूत नेतृत्व और अटूट संकल्प से भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को नई दिशा दी. लोकतंत्र, समानता, धर्मनिरपेक्षता और वैज्ञानिक सोच में उनका गहरा विश्वास था. उन्होंने हमेशा एक ऐसे भारत का सपना देखा, जहां हर नागरिक को बिना किसी भेदभाव के समान अवसर मिले और सभी एकता, भाईचारे और देशहित की भावना के साथ आगे बढ़ें’.

 

 

‘पंडित नेहरू के आदर्श आज भी मार्गदर्शन करते हैं’

कांग्रेस नेता ने कहा ‘बच्चों के प्रति उनका विशेष स्नेह और उनकी शिक्षा व उज्ज्वल भविष्य के प्रति समर्पण हमें याद दिलाता है कि देश का भविष्य हमारी आने वाली पीढ़ियों के हाथों में है.बाल दिवस पर सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं. आइए, हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, समान अवसर और अपने सपनों को पूरा करने का अधिकार दिलाने के संकल्प को और मजबूत करें’. उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू के विचार और आदर्श आज भी हमारा मार्गदर्शन करते हैं.

राहुल गांधी ने भी पूर्व पीएम को किया याद

इसके साथ ही कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने भी पूर्व पीएम की जयंती पर उन्हें याद किया. राहुल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा ‘हिंद के जवाहर, भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर सादर नमन. आज़ादी उनकी मंज़िल नहीं, देश के नए सफ़र का मुकाम थी. स्वराज सत्ता नहीं, हर नागरिक की भागीदारी और देश के भविष्य की ज़िम्मेदारी थी.

 

राहुल गांधी ने आगे कहा भारत उनके लिए एक खोज, एक विचार था – विविधता जिसकी शक्ति, लोकतंत्र जिसका विश्वास और समानता जिसका आधार हो. एक आधुनिक, वैज्ञानिक, प्रगतिशील और आत्मविश्वासी भारत का उनका सपना आज भी हमारी प्रेरणा है, और उस सपने के भारत की ओर हमारा प्रयास ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है’.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी श्रद्धांजलि

वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा ‘पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि’.

‘राष्ट्र के शुरुआती वर्षों पर एक अमिट छाप छोड़ी’

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी देश के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और स्वतंत्र भारत के शुरुआती वर्षों में उनके नेतृत्व को याद किया. सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा ‘पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर, मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में उनके नेतृत्व ने हमारे राष्ट्र के शुरुआती वर्षों पर एक अमिट छाप छोड़ी है’

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।