लखनऊ टी बी सह संयुक्त चिकित्सालय में मनाया गया विश्व मधुमेह दिवस
लखनऊ टी बी सह संयुक्त चिकित्सालय में मनाया गया विश्व मधुमेह दिवस
बस्ती द्वारा डेल्ही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में यातायात माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन कर जागरुक किया गया।*
*प्रेस नोट*
*जनपद बस्ती।*
*दिनांक 14-11-2026*
*यातायात पुलिस जनपद बस्ती द्वारा डेल्ही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में यातायात माह के अंतर्गत यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन कर जागरुक किया गया।*
पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री श्यामकांत तथा क्षेत्राधिकारी यातायात श्री कुलदीप सिंह यादव के निकट पर्यवेक्षण में, यातायात माह के अंतर्गत सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजनमानस व छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 14-11-2026 को यातायात पुलिस टीम द्वारा डेल्ही स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती में यातायात जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान यातायात प्रभारी द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगणों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। बच्चों को संबोधित करते हुए 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को दोपहिया/चारपहिया वाहन न चलाने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही, दोपहिया वाहन चलाते समय चालक व पीछे बैठने वाले दोनों के लिए मानक ISI मार्का हेलमेट पहनने तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने की अनिवार्यता बताई गई। इसके अतिरिक्त, ट्रैफिक सिग्नल, जेब्रा क्रॉसिंग, निर्धारित गति सीमा के पालन तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन या ईयरफोन का प्रयोग न करने के प्रति जागरूक किया गया। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की बिना किसी भय के तत्काल मदद करने और गोल्डन आवर में अस्पताल पहुँचाने के महत्व को भी समझाया गया। कार्यक्रम के अंत में यातायात प्रभारी द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों का स्वयं पालन करने तथा अपने अभिभावकों, परिजनों और आस-पड़ोस के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, समस्त शिक्षकगण एवं यातायात पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल
भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।
लखनऊ टी बी सह संयुक्त चिकित्सालय में मनाया गया विश्व मधुमेह दिवस
ठगे गए लोगों को सलाह दी जाती है कि साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर फोन करें या cybercrime.gov.in पर शिकायत करें, क्योंकि तुरंत की गई शिकायत कभी-कभी पैसा आगे जाने से पहले रोक देती है.
जब कोई आपको देख नहीं रहा हो, जब कुछ पाने की उम्मीद न हो और कुछ खोने का डर भी न हो, तब आपके भीतर का इंसान क्या करना चुनेगा?
Leave a Comment: