लखनऊ टी बी सह संयुक्त चिकित्सालय में मनाया गया विश्व मधुमेह दिवस


लखनऊ टी बी सह संयुक्त चिकित्सालय में मनाया गया विश्व मधुमेह दिवस 

आज विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर संयुक्त चिकित्सालय ठाकुरगंज में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ आनंद त्रिपाठी ने १४ नवंबर की महत्ता पर प्रकाश डाला । जहाँ इन्सुलिन की खोज चिकित्सा जगत में एक मील का पत्थर साबित हुआ, वहीं दूसरी ओर नई पीढ़ी आधुनिक जीवन शैली अपनाकर रोगी होती जा रही है । इन सबके बीच हम कैसे अपने को डायबिटीज से बचा सकते हैं, इन बिंदुओं पर वृहद चर्चा हुई । डॉ त्रिपाठी ने बताया कि प्रातः व्यायाम, खाने में अधिक तेल और मीठे का परहेज, ८ घंटे की अच्छी नींद और तनावमुक्त जीवनशैली अपनाकर हम अनेक बीमारियों से बच सकते हैं । कार्यक्रम में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ अनूप अग्रवाल जी ने बताया कि केवल औषधि के सहारे न रहें, वरन् इसके साथ व्यायाम और भोजन को भी जोड़ लें, 

तभी डायबिटीज के नुकसान से बच सकते हैं । 

कार्यक्रम में चिकित्सालय के चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, रोगी एवं उनके परिजन, क्षेत्रीय प्रबुद्धजन काफ़ी संख्या में उपस्थित थे ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Bhanu Pratap Dixit

अब तक टीवी न्यूज़ चैनल

भानु प्रताप दीक्षित अबतक टीवी के ऑफिस में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता में 6 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वे सीनियर को-एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभा रहे हैं।

Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।