आमोद कुमार


फाइनल में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी को सीधे सेटों में दी शिकस्त, सेमीफाइनल में भी दिखाया दमदार खेल।                           आमोद कुमार 
बांदा, 18 सितंबर। क्रीड़ांगन में जब गेंद हवा को चीरती हुई नेट के पार पहुंची तो हर स्मैश के साथ रोमांच बढ़ता गया और हर अंक पर दर्शकों की तालियां गूंजती रहीं। गणेश महोत्सव के अवसर पर नूतन बाल समाज बांदा के तत्वावधान में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के क्रीड़ांगन में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने शानदार तालमेल, दमदार स्मैश और सधे हुए खेल के बूते भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी को सीधे सेटों में 25-22 और 25-20 से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक तेवर दिखाए। एक-एक अंक के लिए खिलाड़ियों के बीच जोरदार संघर्ष हुआ। कभी भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी ने वापसी की कोशिश की तो कभी आदर्श बजरंग के स्मैशरों ने विपक्षी खेमे में दबाव बढ़ाया। शानदार ब्लॉक और बेहतरीन टीमवर्क के बीच मुकाबला लंबे समय तक कांटे का रहा, लेकिन निर्णायक पलों में आदर्श बजरंग के खिलाड़ियों ने धैर्य और बेहतर तालमेल बनाए रखा।पहले सेट में 25-22 और दूसरे सेट में 25-20 की जीत के साथ आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने फाइनल अपने नाम किया।सेमीफाइनल में भी विरोधियों पर भारी पड़े विजेता
फाइनल से पहले खेले गए पहले सेमीफाइनल में आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज ने गोयरा मुगली को 25-22 और 25-18 से पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमीफाइनल में भागवत प्रसाद मेमोरियल एकेडमी बांदा ने परछा हमीरपुर को 25-22 और 25-20 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।इस तरह फाइनल में पहुंची दोनों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया और निर्णायक मुकाबले में भी दर्शकों को बेहतरीन वालीबाल देखने को मिला।खेल से बनता है अनुशासन और संघर्ष का संस्कार
समापन समारोह के मुख्य अतिथि जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों के साथ निर्णायकों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और संघर्ष की सीख देने वाला सशक्त माध्यम है। ऐसे आयोजन स्थानीय और ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का मंच प्रदान करते हैं।खेलप्रेमियों से गुलजार रहा क्रीड़ांगन
समापन अवसर पर आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मेजर मिथिलेश कुमार पांडेय, जिला ओलंपिक एसोसिएशन बांदा के अध्यक्ष रामेंद्र शर्मा, अशोक कुमार त्रिपाठी ‘जीतू भैया’, पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी सबल सिंह, अशोक अवस्थी, सुशील तिवारी, निखिल सक्सेना, जिला वालीबाल एसोसिएशन के सचिव शिवकुमार गुप्ता, पूर्व अभियोजन अधिकारी गजराज सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, रमाकांत त्रिपाठी, जिला ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा. इन्द्रवीर सिंह, मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना, उप प्रधानाचार्य मंगल प्रसाद प्रजापति, दिनेश कुमार, नंदलाल सिंह, अशोक तिवारी, खेल शिक्षक रमेश चंद्र, महेश गर्ग, इटवां दोहरा के प्रधान सुरेश कुमार, मटौंध ग्रामीण के पूर्व प्रधान रज्जन सिंह, राम बहादुर ‘बब्बन’, अभिषेक कुमार, रोशन लाल, प्रवीण कुमार पांडेय, कमल सिंह चौहान और कमलेश कुमार सहित सैकड़ों खेलप्रेमी मौजूद रहे।के.डी. शुक्ला और रणविजय सिंह ने स्कोरिंग की जिम्मेदारी संभाली। कार्यक्रम का संचालन डा. इन्द्रवीर सिंह, रोशन लाल एवं महेश गर्ग ने किया।मुकाबले के दौरान खिलाड़ियों के हर शानदार प्रहार और बेहतरीन बचाव पर दर्शकों की तालियों ने माहौल को जीवंत बनाए रखा। अंततः आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों की जीत के साथ गणेश महोत्सव वालीबाल प्रतियोगिता का रोमांचक अध्याय समाप्त हुआ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।