मछली शहर में संवाद एवं सम्मान संगम का भव्य आयोजन, प्रशासन और पत्रकारिता एक मंच पर

मछली शहर जौनपुर-जौनपुर पत्रकार संघ, इकाई मछली शहर के द्वारा आयोजित संवाद एवं सम्मान संगम-प्रशासन,पत्रकारिता और समाज का साझा मंच कार्यक्रम का भव्य आयोजन रिया रॉयल होटल मछली शहर में किया गया। यह कार्यक्रम जौनपुर पत्रकार संघ, इकाई मछली शहर के अध्यक्ष अनिल कुमार पांडे के नेतृत्व में कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जॉइंट मजिस्ट्रेट शुभांशु कटिहार (IAS) तथा क्षेत्र अधिकारी मछली शहर परमानंद कुशवाहा मौजूद रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में कमलेश यादव (राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन-श्रमिक जनशक्ति) ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। वही शशि मोहन क्षेम, अध्यक्ष जौनपुर पत्रकार संघ भी मंच पर उपस्थित रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेविका आराधना कुमारी ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस दौरान प्रशासन, पत्रकारिता और समाज के बीच सीधा संवाद हुआ। प्रशासन और पत्रकारों के बीच समन्वय, किसानों की समस्याओं, समाज की समस्याओं के समाधान और सकारात्मक व निष्पक्ष पत्रकारिता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजक पत्रकार संघ इकाई मछली शहर के अध्यक्ष श्री अनिल कुमार पांडे जी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से प्रशासन और पत्रकारों के बीच की दूरी कम होगी और समाज के हित में मिलकर कार्य करने को बल मिलेगा इस अवसर पर पत्रकार फैज खान सतीश चंद्र दुबे रमन राजा पत्रकार शरद सिंह जी पत्रकार सुनील पटेल आदि लोग उपस्थित रहे ।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।