**तिलहर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोगों में वांछित दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया**
ब्यूरो चीफ वी डी अवस्थी
शाहजहाँपुर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देशानुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।
तिलहर पुलिस द्वारा बताया गया कि वादी द्वारा थाना तिलहर पर दी गई तहरीर के आधार पर मु०अ०सं० 413/26 धारा 109(1), 309(6), 117(2), 352, 351(3) बीएनएस बाबत अभियुक्तगण द्वारा वादी को तमंचे की बटों से मारपीट कर घायल करने, जेब से 5,000/- रुपये नगद एवं मोबाइल फोन लूटने, जान से मारने की नीयत से फायर करने, गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में पंजीकृत किया गया था।
उक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त प्रदीप एवं अभिषेक को तथा अभियुक्त मनोज उर्फ विचित्र उर्फ नईया को को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
इसी क्रम में दिनांक 30.09.26 को वादी द्वारा थाना तिलहर पर दी गई तहरीर के आधार पर मु०अ०सं० 527/26 धारा 191(2), 333, 308(5), 352, 351(3) बीएनएस बाबत अभियुक्तगण द्वारा एकराय होकर वादी के घर में घुसकर नाजायज असलहा दिखाकर 2,000/- रुपये की मांग करने, रुपये न देने पर गाली-गलौज करने एवं जान से मारने की धमकी देने के संबंध में पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग की विवेचना के क्रम में अभियुक्त 1. अभिषेक 2. मनोज 3. संतोष को दिनांक 15.10.26 को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
आज थाना तिलहर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त दोनों अभियोगों में वांछित अभियुक्त 1. अनमोल सिंह पुत्र स्व0 सत्यभान सिंह नि0 अम्बेडकर मौजमपुर गौटिया, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर को तथा मु0अ0सं0- 527/26 में वांछित अभियुक्त 2. प्रदीप उर्फ बेचे पुत्र स्व0 रक्षपाल नि.मो.बारहपत्थर, थाना तिलहर, जनपद शाहजहाँपुर को खैरपुर जाने वाले रास्ते पर मंसूरपुर गौटिया वाले तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
इस मौके पर थाना तिलहर प्रभारी निरीक्षक प्रभाष चन्द्र ,उ.नि.रमेश वर्मा,हे.का.संजीव
कां.शिवराज,हेमन्त,म.कां.भारती मौजूद रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: