ऑपरेशन कन्विक्शन का असर दहेज हत्या के तीन दोषियों को 10-10 वर्ष का कठोर कारावास
गोरखपुर पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2014 में थाना गोला पर पंजीकृत दहेज हत्या के मामले में माननीय न्यायालय ने तीनों अभियुक्तों को दोषी करार देते हुए 10-10 वर्ष के कठोर कारावास और 10,000-10,000 रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में, थाने के पैरोकार व मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय ASJ / PC-2 गोरखपुर ने मु0अ0सं0 310/2014 धारा 304B, 498A, 201 भादवि व 3/4 डीपी एक्ट थाना गोला से संबंधित अभियुक्तों 1. प्रदीप साहनी पुत्र राम लखन साहनी, 2. राम लखन साहनी पुत्र मानिक राम व 3. बदामी देवी पत्नी राम लखन साहनी निवासीगण जिरकिटा दीगर थाना गोला को दोषी पाया।
उक्त अपराधियों को दोषसिद्ध कराने में ADGC धर्मेन्द्र दुबे व ADGC नीतिन मिश्रा का अमूल्य योगदान रहा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: