- थाना मडियाहू पुलिस टीम ने पुलिस से बचने के लिए ड्रोन कैमरे का इस्तेमाल कर अवैध पटाखा बनाने वाली कम्पनी को चलाने वाले दो अभियुक्तो किया गिरफ्तार
- जौनपुर
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक, जौनपुर,डॉ. यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियो की गिरफ्तारी व अवैध पटाखा की बिक्री एवं अवैध फैक्ट्री के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर, आतिश कुमार सिंह के निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी मडियाहू, गोल्डी गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र के नेतृत्व में नायब तहसीलदार मडियाहूँ, शीतला प्रसाद सिंह तथा थाना मडियाहू पुलिस टीम को मुखबीर खास द्वारा सूचना दिया गया कि थानाक्षेत्र अन्तर्गत भण्डरिया टोला में कुछ लोग पुलिस से बचने के लिए ड्रोन कैमरे से निगरानी करते हुए पटाखा बनाने वाली कम्पनी चला रहे है इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुँचकर भारी मात्रा में अवैध पटाखा व पटाखा बनाने में प्रयुक्त विस्फोटक सामग्री के साथ दो अभियुक्त 1. इम्तियाज अहमद पुत्र बाबू मिया निवासी भण्डरियाटोला थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर 2. मो0 कैफ पुत्र इम्तियाज अहमद निवासी भण्डरियाटोला थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर को नियमानुसार दिनांक 03.11.2026 को हिरासत पुलिस में लिया गया, जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 433/26 धारा 5/9 B(1)(A)(B) विस्फोटक अधिनियम 1884 पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. इम्तियाज अहमद पुत्र बाबू मिया निवासी भण्डरियाटोला थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर उम्र करीब 48 वर्ष
2. मो0 कैफ पुत्र इम्तियाज अहमद निवासी भण्डरियाटोला थाना मडियाहूँ जनपद जौनपुर उम्र करीब 23 वर्ष - अभियुक्त का आपराधिक इतिहास का विवरण-
1. मु0अ0सं0 433/26 धारा 5/9 B(1)(A)(B) विस्फोटक अधिनियम 1884 थाना मडियाहूँ जौनपुर - *बरामदगी का विवरण-
1- 05 बोरियों में अलग-अलग अनार (क्रमश 32 किग्रा. , 22 किग्रा., 17 किग्रा.,35 किग्रा., 49 किग्रा.) कुल वजन 155 किग्रा
2- 04 अलग अलग बोरियो में गत्ते के डिब्बे में सुतली बम क्रमश (20 किग्रा, 17 किग्रा.,12 किग्रा.,11 किग्रा.,) कुल वजन 60 किग्रा.
3- एक बोरी में सिघाड़ा पटाखा बजन करीब 19.5 किग्रा , सोरा सफेद पाउडर 01 बोरी में 22 किग्रा व 03 झोले में क्रमश (05 किग्रा, 05 किग्रा, 5 किग्रा) कुल वजन 37 किग्रा.,
4- एक बोरी में बारूद पाउडर क्रमश तीन प्लास्टिक के डिब्बे में 11.5 किग्रा व 02 पोटली में 4.5 किग्रा. कुल वजन 16 किग्रा. ,
5- पटाखा बनाने की सामग्री एक बोरी में लकड़ी का बुरादा बजन 9 किग्रा, कोयला पाउडर एक बोरी में 15.2 किग्रा,
6- एक बोरी में गन्धक पीला पाउडर 23.4 किग्रा,
7- एक बोरी में दो डिब्बो में एल्यूमीनियम कतरन कुल बजन 6.8 किग्रा ,
8- एक बोरी में महताब फोफी कागज की कुल वजन 28.3 किग्रा ,
9- एक बोरी में पटाखा कवर बाती सहित कुल वजन 34.3 किग्रा ,
10- एक झोले में पटाखा बाती बारूद लगी हुई कुल वजन 7.9 किग्रा
11- एक बोरी में सुतली बण्डल 4.8 किग्रा.,
12- एक बोरी में पटाखा बनाने का पेपर 27 किग्रा व 03 झोले में क्रमशः (22 किग्रा, 18 किग्रा, 16.7 किग्रा) कुल वजन 83.7 किग्रा ,
13- पटाखा बनाने का जिम्पी रैपर एक वण्डल व रंगीन रैपर वर्गाकार 2*2 इंज 08 बण्डल ( एक झोले में ) ,
14- एक अदद तराजू व बाट क्रमश (1 किग्रा का 1 , 500 ग्राम का 3 , 200 ग्राम का 4 , 100 ग्राम का 3 )
15- एक झोले में , पटाखा बनाने क उपकरण प्लास छोटा लोहे का 11 अदद , टेकुरी (सूजा) 6 अदद , लोहे की कैची 03 अदद , चाकू 01 अदद ,
16- पटाका बनाने हेतु प्लास्टिक पाइप लम्बाई करीब 1 फीट 13 अदद ,
17- एल्यूमीनियम पाइप लम्बाई करीब 01 फीट 7, लोहे की पाइप लम्बाई करीब 01 फीट 02, लकड़ी की टेकुरी 4, एक टेकुरी बडी लोहे की ,दो बाँस की लकड़ी लम्बाई 01 फीट मिला ( एकझोले में रखा गया ) , एक लोहे की कटर मशीन ,अनार घरिया खाली मिट्टी की 1530 , 04 बोरी में ,
18- एक ड्रोन कैमरा - गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र थाना मडियाहू जौनपुर
2. श्रीमान नायब तहसीलदार मडियाहूँ श्री शीतला प्रसाद सिंह
3. उ0नि0 प्रसिद्ध नरायण सिंह ,हे0का0 श्री प्रकाश तिवारी ,हे0का0 रिजवान अहमद , का0 अजय सिंह , का0 अभिषेक पाठक ,का0 विकास सिंह , म0का0 अर्चना चौरसिया ,म0का0 श्वेता ,म0का0 अंकिता राजपूत थाना मडियाहूँ जौनपुर ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: