आचार्य जी ने किया दर्शन भगवान शिवरीनारायण का अपने सहयोगियों सहित
भक्त माता शबरी के लिए भगवान नारायण यहां आए थे-राघवाचार्य जी
आचार्य जी ने किया दर्शन भगवान शिवरीनारायण का अपने सहयोगियों सहित
अवधपुरी धाम उत्तर प्रदेश से पधारे हुए आनंत श्री विभूषित श्री स्वामी राघवाचार्य जी महाराज ने शिवरीनारायण पहुंचकर भगवान नर -नारायण का दर्शन किया। महामंडलेश्वर राजेश्री महन्त रामसुन्दर दास जी महाराज ने उन्हें भगवान का दर्शन पूजन कराया। शिवरीनारायण के संदर्भ में आचार्य जी ने कहा कि- माता शबरी भगवान की परम भक्त थीं। भगवान ने उन्हें यहां नवधा भक्ति का उपदेश दिया भगवान नारायण उनके लिए यहां पर आए थे। यहां पर भगवान का दर्शन करके परम आनंद की अनुभूति होती है। सन 2010 में पूज्य महाराज जी की कृपा से इस पवित्र भूमि में भगवान की कथा कहने का, रघुनाथ जी की कथा सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ था। यह दिव्य स्थान है,भगवान रघुनाथ जी का अनुज लक्ष्मण जी के साथ विग्रह विद्यमान है। भगवान यहां माता सीता की खोज करते हुए आए थे यह सनातन धर्म का केंद्र है। उन्होंने मठ मंदिर में भी दर्शन पूजन किया और अपने बीते हुए समय को याद किया। इस अवसर पर अयोध्या से पधारे हुए संत महात्म गण तथा भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, विकास शर्मा,त्यागी जी महाराज, सुखराम दास जी, बुद्धेश्वर केसरवानी, विष्णु हरी गुप्ता, निर्मल दास वैष्णव, हर्ष दुबे, खगेश वर्मा, पुनिराम केसरवानी, अंकित दुबे सहित अनेक प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय/दीप सिंह
गणेश पंडाल में पहुंच मंत्री असीम अरुण ने उतारी आरती
कन्नौज/जनपद में इस समय जगह जगह गणेश महोत्सवों की धूम मची हुई है लोग अपने अपने मोहल्लों एवं गांवों में गणपति बप्पा की स्थापना कर गुणगान कर रहे हैं इसी क्रम में शहर के करीब स्थित ऋषिनगर मियाँगंज ग्राम में स्थित राम
कला प्रतियोगिता में मेधावी विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत
कौशाम्बी कडा भडेहरी। कंपोजिट विद्यालय भडेहरी में कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को
चित्रकूट। विकासखंड मानिकपुर के रुकमा बुजुर्ग, मडैयन, ददरी, कैलहा एवं रुकमा खुर्द सहित आसपास के गांवों में धान की फसल में कीट एवं रोग के प्रकोप की शिकायत सामने
चित्रकूट। विकासखंड मानिकपुर के रुकमा बुजुर्ग, मडैयन, ददरी, कैलहा एवं रुकमा खुर्द सहित आसपास के गांवों में धान की फसल में कीट एवं रोग के प्रकोप की शिकायत सामने
कुंवर अनुपम सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से अपराध समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान वरिष्ठ
जौनपुर कुंवर अनुपम सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर परिसर से नवीन अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा संबंधित अग्निशमन केन्द्रों पर उपलब्
Leave a Comment: