सुरेश यादव, बहराइच। रिजर्व पुलिस लाइन बहराइच में बुधवार को कंप्यूटर ऑपरेटर कोर्स के प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों के सम्मान एवं उनसे आत्मीय संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से भव्य ‘बड़ा खाना’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव की गरिमामयी उपस्थिति रही।कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों ने स्वयं प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों को भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया और उनके साथ बैठकर भोजन भी किया। अधिकारियों की इस आत्मीय पहल से जवानों में अपनत्व, सम्मान और उत्साह का संचार हुआ।इस अवसर पर अधिकारियों ने प्रशिक्षु पुलिसकर्मियों से संवाद करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और आमजन के प्रति समर्पण एवं जिम्मेदारी का महत्वपूर्ण दायित्व है। उन्होंने ईमानदारी, अनुशासन, संवेदनशीलता और पूर्ण निष्ठा के साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा दी। साथ ही आधुनिक तकनीकी एवं कंप्यूटर ज्ञान का उपयोग कर पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और जनहितकारी बनाने पर जोर दिया।कार्यक्रम में मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ द्विवेदी, एएसपी नगर आयुष विक्रम सिंह, एएसपी ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, सहायक पुलिस अधीक्षक कनिष्क आर. जामकर सहित समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना एवं शाखा प्रभारी तथा पुलिस,अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।