अब तक न्याय
निघासन-खीरी। क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की टीम ने बैलहा क्षेत्र में छापेमारी की। आबकारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम की कार्रवाई से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, आबकारी टीम ने बैलहा क्षेत्र में नदी की तलहटी में छापेमारी कर अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मौके से करीब 20 लीटर कच्ची शराब बरामद की, जबकि शराब बनाने के लिए तैयार किया गया लगभग 200 किलोग्राम लहन नष्ट कर दिया।
छापेमारी के दौरान आबकारी विभाग की टीम ने अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई की। टीम में राहुल कुमार, वीरेंद्र कुमार, महेश सिंह और रफीक बेग सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के कारोबार से जुड़े लोगों में खलबली मची हुई है। विभाग की ओर से अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान जारी रखने की बात कही जा रही है।
अब देखना होगा कि विभाग की यह कार्रवाई अवैध कच्ची शराब के कारोबार पर कितना प्रभाव डालती है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: