जेके पेपर मिल की ओर से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित
रायगड जेके पेपर मिल के सामाजिक दायित्व विभाग की ओर से पितामहल स्थित एल.वी. प्रसाद नेत्र संस्थान के सहयोग से आज कुमुटिपेंठ में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में कुल 42 लोगों की आंखों की जांच की गई। जांच के दौरान 23 लोगों में दृष्टिदोष, 5 लोगों में मोतियाबिंद तथा 3 लोगों में टेरिजियम (आंखों में मांस बढ़ने की समस्या) की पहचान की गई।
मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की आवश्यक फिटनेस जांच एवं प्रमाणपत्र की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें ऑपरेशन के लिए पितामहल स्थित एल.वी. प्रसाद नेत्र संस्थान भेजा जाएगा। वहीं, दृष्टिदोष से पीड़ित मरीजों को आगामी दिनों में निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में एल.वी. प्रसाद नेत्र संस्थान की विजन टेक्नीशियन राजकुमारी कौशल्या ने मरीजों की आंखों की जांच की। वहीं, जेके पेपर मिल के सामाजिक दायित्व विभाग के उप प्रबंधक हरिहर खमारी ने शिविर का संचालन किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Leave a Comment: