झोलाछाप द्वारा गलत दवा देने से किशोरी की मौत
संवाददाता देवेंद्र ठाकुर
मूसानगर, बुखार और पेट दर्ज होने पर किशोरी की हुयी मौत, परिजनों ने छोलाछाप पर लगाया गलत दवा देने का आरोप, कानपुर नगर के सजेती थाना क्षेत्र के निमधा गांव निवासी मुखलाल की 13 वर्षीय बेटी शोभा अपने माता सुक्खी के साथ मूसानगर थाना क्षेत्र के मुसरिया गांव अपने जीजा ताहर सिंह और दीदी पिंकी के यहां आयी थी,मंगलवार दोपहर से शोभा का अचानक पेट दर्द होने के बाद तेज बुखार आ गया,परिजनों ने जिसका इलाज झोलाछाप डॉक्टर से चल रहा था, वही बुधवार शाम 4 बजे तेज बुखार आने से फिर से झोलाछाप डॉक्टर ने इंजेक्शन लगा दिया, दवा देने के आधा घंटा बाद किशोरी की मौत हो गई, किशोरी के जीजा ताहर सिंह ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी अमित वर्मा और एसआई सुनील वर्मा ने पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, मृतक शोभा के जीजा और माता चोला छाप डॉक्टर की गलत दवाई देने से मौत होने का आरोप लगाया, थाना प्रभारी अमित वर्मा ने बताया कि तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: