उन्नाव पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो क्षेत्राधिकारियों का तबादला, हरदोई से आए संतोष कुमार सिंह को मिली पुरवा सर्किल की जिम्मेदारी!


उन्नाव पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, दो क्षेत्राधिकारियों का तबादला,
हरदोई से आए संतोष कुमार सिंह को मिली पुरवा सर्किल की जिम्मेदारी!


देवेंद्र सिंह 
ब्यूरो चीफ लखनऊ मण्डल!

उन्नाव : जिले के पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन स्तर से जारी तबादला सूची में दो क्षेत्राधिकारियों (CO) का स्थानांतरण किया गया है, जबकि हरदोई से आए नए अधिकारी को पुरवा सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
तबादला सूची के अनुसार—अरविंद चौरसिया – पुरवा क्षेत्राधिकारी से लखनऊ कमिश्नरेट भेजे गए।
प्रदीप मौर्य – यातायात क्षेत्राधिकारी उन्नाव से जनपद ललितपुर स्थानांतरित किए गए।
संतोष कुमार सिंह – हरदोई से स्थानांतरित होकर उन्नाव आए हैं। उन्हें पुरवा सर्किल का नया क्षेत्राधिकारी बनाया गया है।
रविवार दोपहर डीजीपी मुख्यालय से तबादलों की सूची जारी होने के बाद जिले के पुलिस महकमे में बदलाव की जानकारी सामने आई।
अब नए क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह के सामने पुरवा सर्किल में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की चुनौती होगी। वहीं, यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी में बदलाव का भी असर देखने को मिल सकता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।