सीतापुर दिनांक 23 नवम्बर 2026 (सू0वि0) जनपदीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के प्राथमिक स्तर एथलेटिक्स खो खो कबड्डी की


सीतापुर दिनांक 23 नवम्बर 2026 (सू0वि0) जनपदीय बेसिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026-27 के प्राथमिक स्तर एथलेटिक्स खो खो कबड्डी की प्रतियोगिता आयोजन के प्रथम दिवस पर शुभारंभ आज मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में मा0 नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु, मा0 कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही एवं जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार द्वारा माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने संयुक्त रूप से गुब्बारे उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया तथा उपस्थित खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और खेल का झंडा फहराकर मार्च पास्ट की सलामी ली। प्रतियोगिता में जनपद के 19 विकास खण्डों के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मा0 नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरु ने कहा कि 19 विकास खण्डों से आए बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे निरंतर मेहनत कर आगे बढ़ें और अपनी उपलब्धियों से जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन करें।
मा0 कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वर्तमान समय में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद को भी विशेष महत्व दिया जा रहा है। खेल बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में सहायक होते हैं। उन्होंने बच्चों को बेहतर प्रदर्शन करने तथा निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
जिलाधिकारी प्रथमेश कुमार ने कहा कि खेल केवल जीतने या हारने के लिए नहीं, बल्कि अपनी प्रतिभा को निखारने, आत्मविष्वास बढ़ाने एवं बेहतर प्रदर्शन करने के लिए खेले जाने चाहिए। उन्होंने सभी बच्चों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने तथा अपनी प्रतिभा के माध्यम से सीतापुर का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
मान्य अतिथियों के समक्ष 200 मी बालक बालिका की दौड़ आयोजित की गई तथा विजई प्रतिभागियों को माननीय अतिथियों के द्वारा मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आदर्श प्रताप राजपूत परसेंडी प्रथम रिहान रेउसा द्वितीय स्थान पर रहे, बालिका वर्ग में सायमा पहला प्रथम, मानसी अवस्थी रेउसा द्वितीय संजुली हरगांव तृतीया स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में मोहम्मद अजीम परसेंडी प्रथम अनुज महोली द्वितीय करन बिसवां तृतीय स्थान पर रहे बालिका वर्ग में असर महमूदाबाद प्रथम विश्व द्वितीय राधा खैराबाद तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी बालक वर्ग में विकासखंड बिसवां प्रथम स्थान तथा परसेंडी द्वितीय स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में विकासखंड रेउसा प्रथम तथा हरगांव द्वितीय स्थान पर रहा। कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ गोरखनाथ पटेल जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के द्वारा खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
प्रतियोगिता का संयोजन राज शर्मा जिला व्यायाम शिक्षक तथा लौंग श्री यादव के द्वारा किया गया। निर्णायक के रूप में प्रमोद दीक्षित राजकुमार मौर्य मोहम्मद जुनेद शकील अहमद चंद्र भूषण रवि प्रकाश सिंह शैलेंद्र राठौर जुल्फिकार अली धीरेंद्र वर्मा देश दीपक अजय कुमार नंदकिशोर प्रदीप तिवारी अंकित सिंह प्रदीप वर्मा पुनीत कुमार शुक्ला धनंजय सिंह अनुपमा सिंह नीलम कुमारी शिवम मिश्रा का सराहनीय सहयोग रहा।
इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखनाथ पटेल सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।