रामलीला के मंचन से गोधनी में राममय हुई रात, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा गांव; पप्पू भइया की पहल बनी चर्चा का विषय
आमोद कुमार
बांदा। जब संस्कृति मंच पर उतरती है तो केवल मनोरंजन नहीं होता, बल्कि पीढ़ियों के बीच संस्कारों का सेतु भी बनता है। तिंदवारी विधानसभा के ग्राम पंचायत गोधनी में आयोजित रामलीला ने कुछ ऐसा ही दृश्य प्रस्तुत किया। भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र के मंचन के बीच पूरा गांव जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक रामलीला के रंग में सराबोर नजर आए।
कार्यक्रम में जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ सुरेश तिवारी, कमल सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। ग्रामीणों ने अतिथियों का स्वागत किया।आयोजन की सफलता में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी राजनारायण द्विवेदी पप्पू भइया की प्रमुख भूमिका रही। उनके नेतृत्व और सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम की ग्रामीणों के बीच खूब चर्चा रही।इस अवसर पर पप्पू भइया ने कहा कि रामलीला महज मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, संस्कार और आदर्शों की जीवंत पाठशाला है। भगवान श्रीराम का जीवन त्याग, मर्यादा, कर्तव्य और लोककल्याण की प्रेरणा देता है। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक विरासत और नैतिक मूल्यों से जुड़ती है।
देर रात तक चले रामलीला मंचन में ग्रामीणों की भारी मौजूदगी और उत्साह देखने को मिला।गोधनी की यह रामलीला केवल एक धार्मिक आयोजन बनकर नहीं रही, बल्कि गांव की सामूहिक आस्था, सांस्कृतिक एकजुटता और सामाजिक सहभागिता की तस्वीर भी पेश कर गई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: