अब तक न्याय पूरनपुर पीलीभीत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन


अब तक न्याय 
पूरनपुर पीलीभीत

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन

श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
विद्यार्थियों को किया जागरूक
पूरनपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के सौजन्य से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, विद्यालय के प्रबंधक श्री हरि बल्लभ गुप्ता जी एवं अध्यक्ष बृजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
स्वास्थ्य जांच शिविर में विद्यालय के छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुसार उन्हें दवाइयां वितरित की गईं। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने विद्यार्थियों को विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए स्वच्छता और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने नियमित रूप से मच्छरदानी का प्रयोग करने, भोजन से पहले एवं शौच के बाद हाथों को अच्छी तरह धोने तथा अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखने की अपील की। साथ ही विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक,  के शाखा प्रबंधक अरविंद पांडे उपस्थित रहे। स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने में डॉक्टर रतिका अग्रवाल, डॉक्टर शैलेश, शिखा शरण, आरती वर्मा, विष्णु सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का विशेष सहयोग रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा जी ने सभी अतिथियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों का स्वागत और अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन राजीव मोहन अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर बैंक प्रबंधक अरविंद पांडे ने नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता को शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
स्वास्थ्य जांच शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच करना तथा उन्हें बीमारियों से बचाव, व्यक्तिगत स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।