बल्केश्वर में चौथ वसूली के आरोपों पर प्रदर्शन, मनोज अग्रवाल की गिरफ्तारी की मांग
बल्केश्वर में चौथ वसूली के आरोपों पर प्रदर्शन, मनोज अग्रवाल की गिरफ्तारी की मांग
गुरु पर्व से पहले गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह में निशान साहिब का चोला बदला
गुरु पर्व से पहले गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह में निशान साहिब का चोला बदला
अर्जुन रौतेला आगरा। गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में 24 नवंबर को विशेष धार्मिक आयोजन होंगे। गुरुद्वारों में प्रभात फेरियों के समापन और कीर्तन समागम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।
इसी क्रम में सोमवार को गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह में निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। सबसे पहले हाइड्रोलिक मशीन की सहायता से निशान साहिब को नीचे उतारा गया। इसके बाद पुराने चोले को हटाकर दूध से स्नान कराया गया और नया चोला पहनाया गया। निशान साहिब को पुनः स्थापित कर अरदास की गई तथा संगत को प्रसाद वितरित किया गया।
सेवा के दौरान विक्की पुरी, कुलविंदर सिंह बाबा, हरजीत सिंह, जसवीर सिंह, त्रिलोक सिंह और हरजीत सिंह प्रिंस सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
बल्केश्वर में चौथ वसूली के आरोपों पर प्रदर्शन, मनोज अग्रवाल की गिरफ्तारी की मांग
मथुरा जाने की खुशियां मातम में बदलीं, अतर्रा में लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर 42 वर्षीय विकास ने दी जान
अमेठी में बाबा नंद महर धाम मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया दुकानों का निरीक्षण अनुराग सागर अब तक न्याय
Leave a Comment: