अमेठी में बाबा नंद महर धाम मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया दुकानों का निरीक्षण अनुराग सागर अब तक न्याय


अमेठी में बाबा नंद महर धाम मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने किया दुकानों का निरीक्षण

अनुराग सागर अब तक न्याय


खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता खाद्य तेल एवं मसालों की हुई जांच दुकानदारों को साफसफाई बनाए रखने के निर्देश अमेठी बाबा नंद महर धाम में आयोजित मेले में श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सोमवार 23 नवंबर 2026 को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा खाद्य पदार्थों की दुकानों का सघन निरीक्षण किया गया। इस संबंध में सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि मेले में संचालित खाद्य पदार्थों मिठाई खस्ता, समोसा एवं चाट आदि की दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया गया इस दौरान राज चाट भंडार महाकाल कैटर्स गुप्ता चाट भंडार पवन चाट भंडार प्रहलाद कैटर्स रिंकू मिठाई की दुकान पप्पू मिठाई की दुकान सहित लगभग 20 दुकानों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों को तैयार करने में इस्तेमाल किए जा रहे खाद्य तेल एवं मसालों की गुणवत्ता और उपयोग की स्थिति का गहनता से परीक्षण किया गया साथ ही दुकानों पर साफ-सफाई एवं खाद्य पदार्थों के रखरखाव की व्यवस्था भी देखी गई कमियां पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों को सुधार सूचना जारी की गई तथा सभी दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने और साफ-सुथरे वातावरण में खाद्य सामग्री तैयार एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए सहायक आयुक्त खाद्य ने बताया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लगातार निरीक्षण एवं निगरानी की जा रही है ताकि खाद्य पदार्थों में गुणवत्ता एवं स्वच्छता के मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा सके

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।