पुलिस झंडा दिवस पर थानों और चौकियों में हुआ आयोजन, कर्मियों को किया प्रेरित रवि प्रकाश द्विवेदी


पुलिस झंडा दिवस पर थानों और चौकियों में हुआ आयोजन, कर्मियों को किया प्रेरित

रवि प्रकाश द्विवेदी 
अमेठी। जनपद के समस्त थानों और पुलिस चौकियों पर सोमवार को पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस ध्वज को सम्मानपूर्वक सलामी दी गई। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इस दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुलिस ध्वज की गरिमा, सम्मान और गौरव बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपराओं और उपलब्धियों को याद करते हुए कर्तव्यों के प्रति निष्ठावान रहने का संदेश दिया गया।

पुलिसकर्मियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ करने की अपील की गई। इस मौके पर सभी को पुलिस ध्वज के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।