अब तक न्याय विधानसभा बरखेड़ा महिला सशक्तिकरण अभियान, 128 बरखेड़ा विधानसभा में सभ्यता देवी वर्मा के जनसंपर्क से मची खलबली
अब तक न्याय विधानसभा बरखेड़ा महिला सशक्तिकरण अभियान, 128 बरखेड़ा विधानसभा में सभ्यता देवी वर्मा के जनसंपर्क से मची खलबली
अब तक न्याय जिला पीलीभीत निर्वाचन-2027 के मतदेय स्थलों के चिह्नीकरण, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक
अब तक न्याय
जिला पीलीभीत
निर्वाचन-2027 के मतदेय स्थलों के चिह्नीकरण, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत सुकीर्ति माधव एवं जिलाधिकारी पीलीभीत आलोक कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित गांधी सभागार में आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के दृष्टिगत बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जनपद के समस्त विधानसभा क्षेत्रों में निर्वाचन कार्यों के सुचारु एवं सकुशल संपादन हेतु नियुक्त सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों को निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जनपद में कुल 102 सेक्टर निर्धारित किए गए हैं। बैठक के दौरान वल्नरेबल एवं क्रिटिकल मतदेय स्थलों के चिह्नीकरण, वल्नरेबिलिटी मैपिंग, संवेदनशील क्षेत्रों एवं मतदाताओं की पहचान तथा मतदेय स्थलों की स्थिति के संबंध में विस्तृत समीक्षा एवं प्रशिक्षण दिया गया। इसके साथ ही मतदेय स्थलों पर आश्वस्त न्यूनतम सुविधाओं (Assured Minimum Facilities–AMF) की उपलब्धता, मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप निर्वाचन संबंधी तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा निर्वाचन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, वल्नरेबल एवं क्रिटिकल क्षेत्रों की सतत निगरानी करने, मतदाताओं को भयमुक्त वातावरण में मतदान के लिए सुरक्षा का भरोसा दिलाने तथा असामाजिक एवं अराजक तत्वों को चिह्नित कर उनके विरुद्ध आवश्यक निरोधात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी संबंधित पुलिस अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता एवं समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों का भ्रमण कर वल्नरेबिलिटी मैपिंग एवं क्रिटिकल मतदेय स्थलों के चिह्नीकरण का कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने, मतदेय स्थलों का भौतिक सत्यापन करने तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट, सेक्टर पुलिस अधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय विधानसभा बरखेड़ा महिला सशक्तिकरण अभियान, 128 बरखेड़ा विधानसभा में सभ्यता देवी वर्मा के जनसंपर्क से मची खलबली
अब तक न्याय पूरनपुर पीलीभीत सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन
अब तक न्याय जिला पीलीभीत फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से 4692 जलसखी कर रही पानी की जांच
Leave a Comment: