अब तक न्याय जिला पीलीभीत पुलिस झंडा दिवस परेड एवं ध्वज सम्मान समारोह का किया आयोजन
अब तक न्याय जिला पीलीभीत पुलिस झंडा दिवस परेड एवं ध्वज सम्मान समारोह का किया आयोजन
भारतीय किसान यूनियन भानू के सदस्यता अभियान में उमड़ा जनसैलाब, करीब 200 लोगों ने ग्रहण की सदस्यता अब तक न्याय सिधौली निर्दोष तिवारी
भारतीय किसान यूनियन भानू के सदस्यता अभियान में उमड़ा जनसैलाब, करीब 200 लोगों ने ग्रहण की सदस्यता
अब तक न्याय सिधौली निर्दोष तिवारी
अटरिया (सीतापुर)। भारतीय किसान यूनियन भानू द्वारा रविवार को अटरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पहाड़पुर चौराहे पर सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान करीब 200 लोगों ने भारतीय किसान यूनियन भानू की सदस्यता ग्रहण कर संगठन से जुड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय किसान यूनियन भानू के राष्ट्रीय महासचिव आशु चौधरी, राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक यादव, प्रधान युवा मंडल अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ, मंडल महामंत्री अजय तिवारी, जिला अध्यक्ष अमित कुमार, जिला उपाध्यक्ष बबलू रावत, जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र सागर बाबा जी, जिला उपाध्यक्ष शुभम अवस्थी, तहसील अध्यक्ष राजेश अवस्थी, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कुमार पाल, युवा तहसील उपाध्यक्ष अमन मिश्रा, युवा ब्लॉक अध्यक्ष हर्षित गुप्ता एवं युवा ब्लॉक अध्यक्ष सोने लाल सहित संगठन के तमाम पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय किसान यूनियन भानू किसानों, मजदूरों, गरीबों एवं आम जनता की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्षरत है। संगठन का उद्देश्य किसानों को उनका अधिकार दिलाना, उनकी समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाना तथा जरूरतमंद लोगों की आवाज बनना है।
पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों से संगठन की नीतियों एवं सिद्धांतों के अनुरूप एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। करीब 200 लोगों के संगठन से जुड़ने को क्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन भानू के बढ़ते जनाधार और संगठनात्मक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।
कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता एवं किसानों के हितों के लिए निरंतर संघर्ष करने के संकल्प के साथ हुआ।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
अब तक न्याय जिला पीलीभीत पुलिस झंडा दिवस परेड एवं ध्वज सम्मान समारोह का किया आयोजन
अब तक न्याय जिला पीलीभीत निर्वाचन-2027 के मतदेय स्थलों के चिह्नीकरण, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं सेक्टर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक
अब तक न्याय विधानसभा बरखेड़ा महिला सशक्तिकरण अभियान, 128 बरखेड़ा विधानसभा में सभ्यता देवी वर्मा के जनसंपर्क से मची खलबली
Leave a Comment: