समय से पहले बंद मिला 50 सैया आयुर्वेद अस्पताल, मरीजों को लौटना पड़ा रवि प्रकाश द्विवेदी
समय से पहले बंद मिला 50 सैया आयुर्वेद अस्पताल, मरीजों को लौटना पड़ा रवि प्रकाश द्विवेदी
विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के बताए उपाय, कराया योगाभ्यास पीडीएनजी इंटर कॉलेज मई में आयोजित हुआ प्रेरणात्मक कार्यक्रम
विद्यार्थियों को तनाव से निपटने के बताए उपाय, कराया योगाभ्यास
पीडीएनजी इंटर कॉलेज मई में आयोजित हुआ प्रेरणात्मक कार्यक्रम
रवि प्रकाश द्विवेदी
भेंटुआ/अमेठी। विकासखंड भेंटुआ के मई स्थित पीडीएनजी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के मानसिक एवं भावनात्मक विकास को लेकर प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया। महाराष्ट्र राज्य सरकार के हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित डॉ. रमाकांत तिवारी ‘क्षितिज’ ने छात्र-छात्राओं को तनाव, चिंता और नकारात्मक विचारों से निपटने के उपाय बताए। उन्होंने योगाभ्यास कराकर मन को शांत रखने और एकाग्रता बढ़ाने के तरीके भी समझाए।
उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है, इसलिए किसी भी परिस्थिति में निराश नहीं होना चाहिए। विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं परिवार और शिक्षकों से साझा करनी चाहिए। शिक्षा का उद्देश्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करना नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनना भी है।
विद्यालय प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने कहा कि बच्चों के शैक्षिक विकास के साथ मानसिक मजबूती भी जरूरी है। शशिकांत तिवारी ने बताया कि डॉ. तिवारी महाराष्ट्र से आकर अमेठी के विभिन्न विद्यालयों में योग और सकारात्मक जीवन का संदेश दे रहे हैं। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रति श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, बीएल सिंह, अंकित शुक्ला, विजय भान सिंह, देवनाथ, मल्लू राम गुप्ता सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। आयोजन शशिकांत तिवारी पुजारी के सौजन्य से हुआ, जबकि श्रीकांत तिवारी ने विशेष सहयोग किया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
समय से पहले बंद मिला 50 सैया आयुर्वेद अस्पताल, मरीजों को लौटना पड़ा रवि प्रकाश द्विवेदी
खूंखार सांड़ के आतंक से दहशत में ग्रामीण, खेतों में जाने से कतरा रहे किसान रवि प्रकाश द्विवेदी
मंदिर लोकार्पण के साथ विदाई और स्वागत समारोह, शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता रवि प्रकाश द्विवेदी
Leave a Comment: