मंदिर लोकार्पण के साथ विदाई और स्वागत समारोह, शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता रवि प्रकाश द्विवेदी
मंदिर लोकार्पण के साथ विदाई और स्वागत समारोह, शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता रवि प्रकाश द्विवेदी
खूंखार सांड़ के आतंक से दहशत में ग्रामीण, खेतों में जाने से कतरा रहे किसान रवि प्रकाश द्विवेदी
खूंखार सांड़ के आतंक से दहशत में ग्रामीण, खेतों में जाने से कतरा रहे किसान
रवि प्रकाश द्विवेदी
संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर की ग्राम सभा सोनारी कनू के मजरे बेलखरी में पिछले कई महीनों से एक खूंखार सांड़ का आतंक बना हुआ है। हमलावर सांड़ अब तक दर्जनों लोगों को घायल कर चुका है। उसके डर से किसान खेतों में जाने से कतरा रहे हैं, वहीं ग्रामीणों को रास्ते से गुजरते समय भी हमले का खतरा बना रहता है। सांड़ के आतंक से गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश मिश्र, चंद्र प्रकाश तिवारी, विजय कुमार शुक्ला, मनोज कुमार शुक्ला, अरुण कुमार शुक्ला, रमेश शुक्ला, राजन, मदन, अमन, नीरज, शुभम शुक्ला और धीरज शुक्ला ने बताया कि सांड़ के हमलों से ग्रामीण परेशान हैं। कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत कर समस्या के समाधान की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिली। ग्रामीणों ने प्रशासन से सांड़ को जल्द पकड़वाकर सुरक्षित स्थान पर संरक्षित कराने की मांग की है।
इस संबंध में खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सांड़ को पकड़ने के लिए कई बार टीमें भेजी गईं, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन के भीतर हर हाल में सांड़ को पकड़वाकर संरक्षित कराया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को उसके आतंक से निजात मिल सके।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मंदिर लोकार्पण के साथ विदाई और स्वागत समारोह, शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता रवि प्रकाश द्विवेदी
जरूरतमंदों की सेवा के लिए परसावां में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रवि प्रकाश द्विवेदी
अमेठी में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिता और जागरूकता रैली के जरिए विद्यार्थियों ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश अनुराग सागर अब तक न्याय छात्र छात्राओं ने पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से किया जागरूक नगर पंचायत अमेठी में निकाली गई जागरूकता रैली अमेठी सड़क सुरक्षा पख
Leave a Comment: