जरूरतमंदों की सेवा के लिए परसावां में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर रवि प्रकाश द्विवेदी


जरूरतमंदों की सेवा के लिए परसावां में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

रवि प्रकाश द्विवेदी 
अमेठी। विकासखंड अमेठी के ग्राम सभा परसावां में सोमवार को संजय गांधी अस्पताल, मुंशीगंज के सौजन्य से निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और चिकित्सकों से अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया। इस दौरान बाल रोग, हृदय रोग, मधुमेह, रक्तचाप और थायराइड सहित विभिन्न बीमारियों की निःशुल्क जांच की गई। साथ ही मरीजों की ईसीजी जांच कर चिकित्सकों ने आवश्यक परामर्श दिया और उन्हें निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।

शिविर का आयोजन ग्राम प्रधान रामशंकर प्रजापति एवं भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता के सहयोग से किया गया। शिविर में वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम के साथ समन्वयक सत्यदेव मिश्रा, डॉ. पल्लवी, कमलदीप, राकेश पांडेय, अमित त्रिवेदी, अमित तिवारी, अनामिका, अनीता वर्मा सहित नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक भी किया।

इस मौके पर दिनेश कुमार गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और गरीब व जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क जांच एवं दवाइयां उपलब्ध कराना पुनीत कार्य है। ऐसे शिविरों से ग्रामीणों को समय रहते बीमारियों की पहचान कराने और उचित उपचार संबंधी परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने संजय गांधी अस्पताल की चिकित्सकीय टीम एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।