अमेठी में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिता और जागरूकता रैली के जरिए विद्यार्थियों ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश अनुराग सागर अब तक न्याय छात्र छात्राओं ने पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से किया जागरूक नगर पंचायत अमेठी में निकाली गई जागरूकता रैली अमेठी सड़क सुरक्षा पख


अमेठी में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा पोस्टर स्लोगन प्रतियोगिता और जागरूकता रैली के जरिए विद्यार्थियों ने दिया यातायात नियमों के पालन का संदेश

अनुराग सागर अब तक न्याय


छात्र छात्राओं ने पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से किया जागरूक नगर पंचायत अमेठी में निकाली गई जागरूकता रैली
अमेठी सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत जनपद में आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं इसी क्रम में सोमवार को माध्यमिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में राजकीय इंटर कॉलेज जीआईसी एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जीजीआईसी के छात्र छात्राओं के लिए पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने आकर्षक पोस्टरों एवं प्रभावशाली नारों के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की इस दौरान विद्यार्थियों ने हेलमेट पहनने सीट बेल्ट लगाने निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, यातायात संकेतों का पालन करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों को अपने पोस्टरों एवं स्लोगन के माध्यम से प्रदर्शित किया कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से समाज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित यातायात व्यवहार को जनमानस की आदत में शामिल करना रहा इसके अतिरिक्त नगर पंचायत अमेठी में उपजिलाधिकारी अमेठी अभिनीत कुमार के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा यातायात जागरूकता रैली निकाली गई रैली के माध्यम से छात्राओं ने नगर क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया तथा दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने और यातायात के सभी नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने का संदेश दिया इस अवसर पर विद्यार्थियों ने आम नागरिकों से अपील की कि सड़क पर स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है छोटे छोटे सुरक्षा उपाय अपनाकर बहुमूल्य जीवन को सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सकता है जिला प्रशासन द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन विशेषकर युवाओं एवं विद्यार्थियों को जागरूक कर सुरक्षित यातायात के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।