अमेठी के स्कूल में विद्यार्थियों को योग से निपटने के तरीके बताए महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अनुराग सागर अब तक न्याय


अमेठी के स्कूल में विद्यार्थियों को योग से निपटने के तरीके बताए  महाराष्ट्र हिंदी साहित्य

अनुराग सागर अब तक न्याय


अमेठी जिले के भेंटुआ
विकासखंड के मई स्थित पीडीएनजी इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों के लिए प्रेरणात्मक कार्यक्रम आयोजित किया गया महाराष्ट्र राज्य सरकार के हिंदी साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित दार्शनिक और प्रेरक वक्ता डॉ. रमाकांत तिवारी क्षितिज ने विद्यार्थियों को तनाव और चिंता से निपटने के तरीके बताए डॉ. तिवारी ने तनाव चिंता अवसाद और नकारात्मक विचारों से बचने के उपाय बताए उन्होंने शरीर के सात चक्रों की अवधारणा समझाई और विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया साथ ही मन शांत रखने और एकाग्रता बढ़ाने के तरीके बताए उन्होंने कहा कि जीवन अनमोल है और किसी भी परिस्थिति में निराश होकर गलत कदम नहीं उठाना चाहिए विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं परिवार और शिक्षकों से साझा करनी चाहिए उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य सिर्फ अच्छे अंक पाना नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनना भी है विद्यालय के प्रबंधक अरविंद गुप्ता ने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास के साथ उनकी मानसिक और भावनात्मक मजबूती भी जरूरी है उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करते हैं अरविंद गुप्ता ने विद्यालय परिवार की ओर से डॉ. तिवारी का आभार जताया पत्रकार शशिकांत तिवारी पुजारी ने कहा कि डॉ. तिवारी महाराष्ट्र से आकर अमेठी के अलग-अलग स्कूलों और कॉलेजों में विद्यार्थियों को योग और सकारात्मक जीवन का संदेश दे रहे हैं उन्होंने बच्चों के भविष्य और मानसिक विकास के लिए समय देने पर डॉ. तिवारी का आभार जताया कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रति श्रीवास्तव कोऑर्डिनेटर दिनेश श्रीवास्तव बीएल सिंह अंकित शुक्ला विजय भान सिंह देवनाथ और संस्थापक एवं सेवानिवृत्त डीआईजी स्टांप मल्लू राम गुप्ता मौजूद रहे कार्यक्रम पत्रकार शशिकांत तिवारी पुजारी के सौजन्य से हुआ श्रीकांत तिवारी ने विशेष सहयोग किया विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं और छात्र छात्राओं ने भी हिस्सा लिया

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।