प्रार्थना सभा में धर्मांतरण के आरोप, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ रवि प्रकाश द्विवेदी
प्रार्थना सभा में धर्मांतरण के आरोप, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ रवि प्रकाश द्विवेदी
हवाई हमले की चेतावनी से रेस्क्यू ऑपरेशन तक अमेठी में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां अनुराग सागर अब तक न्याय
हवाई हमले की चेतावनी से रेस्क्यू ऑपरेशन तक अमेठी में परखी गई आपदा प्रबंधन की तैयारियां
अनुराग सागर अब तक न्याय
अमेठी में हवाई हमले की आपात स्थिति से निपटने के लिए ब्लैक आउट मॉक ड्रिल सायरन बजते ही बुझ गईं बत्तियां शुरू हुआ राहत एवं बचाव अभियान
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में हुआ वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित अभ्यास पुलिस सीआरपीएफ नागरिक सुरक्षा स्वास्थ्य एवं अग्निशमन विभाग ने किया संयुक्त प्रदर्शन आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई विभागों के बीच समन्वय और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य
अमेठी संभावित हवाई हमले जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा विभिन्न विभागों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर रविवार 22 नवंबर 2026 को नवीन पुलिस लाइन गौरीगंज में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया
जिलाधिकारी एवं नागरिक सुरक्षा नियंत्रक शशांक चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित इस अभ्यास में हवाई हमले की काल्पनिक स्थिति उत्पन्न कर सुरक्षा राहत एवं बचाव कार्यों का वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप अभ्यास कराया गया इस दौरान पुलिस नागरिक सुरक्षा स्वास्थ्य अग्निशमन विद्युत विभाग अर्धसैनिक बल सहित विभिन्न सुरक्षा एवं सहयोगी एजेंसियों ने सक्रिय सहभागिता की मॉक ड्रिल के दौरान काल्पनिक परिदृश्य के तहत सूचना दी गई कि शत्रु देश के बमवर्षक विमान अमेठी की ओर बढ़ रहे हैं और उनका संभावित निशाना गौरीगंज पुलिस लाइन है सूचना प्राप्त होते ही जिलाधिकारी की अनुमति से हवाई हमले की चेतावनी देने वाला सायरन दो मिनट तक बजाया गया सायरन बजते ही निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया एसओपी के तहत संबंधित क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कर ब्लैक आउट की स्थिति बनाई गई परिसर में मौजूद लोगों को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने तथा आवश्यकतानुसार जमीन पर लेटकर दोनों कान बंद कर स्वयं को सुरक्षित रखने का अभ्यास कराया गया इसके बाद काल्पनिक हवाई हमले के दौरान पुलिस लाइन परिसर में बमबारी आग लगने भवनों के क्षतिग्रस्त होने तथा पुलों के ध्वस्त होने जैसी परिस्थितियां प्रदर्शित की गईं विमानों के क्षेत्र से चले जाने की सूचना के बाद ऑल क्लियर सायरन बजाया गया और विद्युत आपूर्ति बहाल की गई इसके तत्काल बाद विभिन्न विभागों की राहत एवं बचाव टीमें सक्रिय हो गईं अग्निशमन वाहनों की मदद से आग बुझाने क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने तथा घायलों को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने का अभ्यास किया गया रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को एएलएस एंबुलेंस के माध्यम से तथा सामान्य रूप से घायल व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार देने के बाद बसों से नजदीकी अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रदर्शन किया गया इसके साथ ही नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों प्रशिक्षित आपदा मित्रों एवं अन्य बचाव कर्मियों ने समन्वित ढंग से राहत कार्यों को अंजाम दिया अभ्यास के अंत में संपूर्ण स्थिति का आकलन कर जिलाधिकारी के समक्ष विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की गई जिसमें घायलो मृतकों एवं अन्य संभावित क्षतियों का विवरण शामिल रहा इस अवसर पर जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने कहा कि ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित आपात स्थिति में सभी संबंधित विभागों की तैयारियों को परखना उनके बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा आम नागरिकों को सुरक्षा के प्रति जागरूक एवं सजग बनाना है इस प्रकार के अभ्यास से आपदा के समय अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं की जानकारी मिलती है और राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने की क्षमता विकसित होती है उन्होंने अभ्यास में सभी विभागों द्वारा किए गए कार्यों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के प्रशिक्षण एवं अभ्यास आयोजित किए जाएंगे जिससे किसी भी आपदा अथवा आपात स्थिति में जन धन की हानि को न्यूनतम किया जा सके पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कहा कि इस मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल अर्धसैनिक बल एवं अन्य सुरक्षा एजेंसियों की तत्परता कार्यक्षमता और आपसी समन्वय का प्रभावी परीक्षण किया गया है ऐसे अभ्यास सुरक्षा तंत्र को मजबूत बनाने के साथ ही वास्तविक परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने और जिम्मेदारियों का बेहतर निर्वहन करने में सहायक होते हैं मॉक ड्रिल में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व धीरज श्रीवास्तव अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अंशुमान सिंह उप जिलाधिकारी गौरीगंज दिशा श्रीवास्तव डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी अधिकारी नागरिक सुरक्षा पंकज कुमार आपदा विशेषज्ञ प्रदीप कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे इस दौरान नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवकों प्रशिक्षित आपदा मित्रों पुलिस विभाग स्वास्थ्य विभाग अग्निशमन विभाग विद्युत विभाग सीआरपीएफ पीआरडी स्काउट गाइड एनसीसी एवं होमगार्ड के जवानों ने सक्रिय भागीदारी निभाई संयुक्त अभ्यास के माध्यम से आपात परिस्थितियों में त्वरित प्रतिक्रिया सुरक्षित निकासी घायलों को उपचार उपलब्ध कराने और समन्वित राहत बचाव अभियान संचालित करने की तैयारियों का प्रदर्शन किया गया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
प्रार्थना सभा में धर्मांतरण के आरोप, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ रवि प्रकाश द्विवेदी
पाइपलाइन में लीकेज से खेत में भर रहा पानी, गेहूं की फसल पर संकट
धक्का मारकर स्टार्ट करनी पड़ी रोडवेज बस, यात्रियों को हुई परेशानी रवि प्रकाश द्विवेदी
Leave a Comment: