प्रार्थना सभा में धर्मांतरण के आरोप, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ रवि प्रकाश द्विवेदी


प्रार्थना सभा में धर्मांतरण के आरोप, कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ

रवि प्रकाश द्विवेदी 
जगदीशपुर/अमेठी। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के करौमली थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर कथित धर्मांतरण को लेकर हंगामा हो गया। सिंदुरवा रोड स्थित एक मकान में आयोजित प्रार्थना सभा में दो दर्जन से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे मौजूद थे। इसी दौरान धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाते हुए हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और विरोध जताते हुए पुलिस से शिकायत की।

हिंदूवादी संगठनों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े लोगों ने आरोप लगाया कि प्रार्थना सभा की आड़ में लोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। उन्होंने बच्चों की कापियों में धार्मिक संदेश लिखे होने की बात भी कही। संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, मुंबई से आए रॉयल रोड्रिक्स और मकान मालिक सूर्यकला ने धर्मांतरण के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि वहां केवल सामान्य प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रार्थना सभा के आयोजन के उद्देश्य और लगाए गए आरोपों की पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।