मंदिर लोकार्पण के साथ विदाई और स्वागत समारोह, शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता रवि प्रकाश द्विवेदी


मंदिर लोकार्पण के साथ विदाई और स्वागत समारोह, शिक्षकों ने दिखाई एकजुटता

रवि प्रकाश द्विवेदी 
संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) परिसर में सोमवार को मां सरस्वती मंदिर का विधि-विधान से लोकार्पण किया गया। साथ ही स्थानांतरित खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्र के विदाई समारोह और नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय के स्वागत में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन व्यस्तता के कारण वह कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ मां कालिका धाम मंदिर से क्षेत्र भ्रमण कराते हुए बीआरसी परिसर लाने के साथ हुआ। इसके बाद सैकड़ों शिक्षकों की मौजूदगी में नवनिर्मित मंदिर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर लोकार्पण किया गया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी शशांक कुमार मिश्र ने शिक्षकों के साथ मिलकर कार्यक्रम की अगुवाई की। शिक्षकों ने उन्हें फूल-मालाओं और स्मृति चिह्न भेंट कर भावभीनी विदाई दी, जबकि नवागत खंड शिक्षा अधिकारी विपुल कुमार उपाध्याय का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

समारोह में शिक्षकों ने शशांक कुमार मिश्र के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को याद किया और नवागत खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत करते हुए बेहतर शैक्षिक माहौल बनाने में सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के अंत में भव्य भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें शिक्षकों और क्षेत्रीय लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर नागेंद्र सिंह, अरुण द्विवेदी, आशुतोष मिश्र, रवींद्र सिंह, प्रेम कुमारी, विज्ञानमणि त्रिपाठी, अरुण सिंह, पवन पांडेय, मनीष मिश्रा, वेद प्रकाश द्विवेदी (चिंटू), प्रवीण कुमार, जीपी सिंह, अभिनव सिंह, शिवम मिश्रा, आशुतोष सहित सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।