जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं शिकायतें समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश अनुराग सागर अब तक न्याय
जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं शिकायतें समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश अनुराग सागर अब तक न्याय
भाजपा ने गांव-गांव चलाया संपर्क अभियान, नए मतदाताओं को जोड़ने पर दिया जोर रवि प्रकाश द्विवेदी
भाजपा ने गांव-गांव चलाया संपर्क अभियान, नए मतदाताओं को जोड़ने पर दिया जोर
रवि प्रकाश द्विवेदी
संग्रामपुर/अमेठी। विकासखंड संग्रामपुर क्षेत्र में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला के नेतृत्व में नए मतदाताओं को चिन्हित करने के लिए घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ला और निवर्तमान मंडल अध्यक्ष चंद्रकेश यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ संग्रामपुर, मल्लूपुर, भावलपुर, बनवीरपुर और छाछा सहित दर्जनों ग्राम सभाओं में पहुंचकर लोगों से संपर्क किया।
अभियान के दौरान पात्र युवाओं और छूटे हुए लोगों को मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए जागरूक किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना जरूरी है। इसी उद्देश्य से पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर नए मतदाताओं को चिह्नित कर रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभियान को गंभीरता से चलाने और अधिक से अधिक पात्र लोगों को मतदाता सूची से जोड़ने की अपील की।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
जनसुनवाई में जिलाधिकारी ने सुनीं शिकायतें समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश अनुराग सागर अब तक न्याय
अमेठी के स्कूल में विद्यार्थियों को योग से निपटने के तरीके बताए महाराष्ट्र हिंदी साहित्य अनुराग सागर अब तक न्याय
अमेठी में चलती सीएनजी कार में आग लगी जामो मार्ग पर पूरब गांव के पास इंजन से धुआं निकलने के बाद कार जली अनुराग सागर अब तक न्याय
Leave a Comment: