ढोल-नगाड़ों और जागरूकता गीतों से गूंजे गांव, प्रेम यात्रा ने जगाई नई अलख
भेटुआ/अमेठी। स्वच्छ गांव, नशामुक्त गांव और प्रदूषणमुक्त समाज के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को विकासखंड भेंटुआ के पूरे हरिराम तिवारी का पुरवा (हारीपुर) से ‘जागो और जगाओ प्रेम यात्रा’ निकाली गई। महाराष्ट्र सरकार की हिंदी साहित्य अकादमी से पुरस्कृत दार्शनिक चिंतक एवं प्रेरक वक्ता डॉ. रमाकांत तिवारी क्षितिज के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में दर्जनों ई-रिक्शा शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और जागरूकता गीतों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने, नशे से दूर रहने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
रविवार सुबह नौ बजे शुरू हुई यह यात्रा अमेठी के भेंटुआ और सुल्तानपुर के दूबेपुर विकासखंड के दर्जनों गांवों से होकर गुजरी। यात्रा के दौरान स्वच्छ गांव, नशामुक्त गांव, प्रदूषणमुक्त गांव, सुंदर देश-सभ्य समाज जैसे नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। यात्रा पूरे हरिराम तिवारी का पुरवा से दुबे का पुरवा, गैरिकपुर, रामपुर, पंधोली, बसहूं, लुटुबापुर, हीरापुर, घटकौर, गहरी, मई, पूरे दुनियां, विक्रमपुर, हारीपुर बाजार, बैधिकपुर, कल्याणपुर, भदांव सहित विभिन्न गांवों से होते हुए काली माई विश्राम स्थल पहुंची।
यात्रा में बुजुर्गों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसमें मानसी तिवारी, भानुमती तिवारी, जया, सपना, रीना, मोहम्मद जौवाद, मुंशी रजा, अन्वेष यादव, राजेश यादव, महेश बौद्ध, पूर्णमाशी कोरी, सियाराम प्रजापति, महेंद्र कुमार, जगत सिंह, बब्बन सिंह, प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह, रवि द्विवेदी (पत्रकार), महात्मा तिवारी (पत्रकार), राज अग्रहरि, विक्की गुप्ता, रवि सिंह, रामजस शर्मा, अंकित पासवान और सुरेश वर्मा सहित दर्जनों लोग शामिल रहे। यात्रा का संयोजन पत्रकार शशिकांत तिवारी ने किया, जबकि श्रीकांत तिवारी का विशेष सहयोग रहा। बाल मंडली के बच्चों ने भी सहभागिता की। इस दौरान लोगों ने नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और गांवों को स्वच्छ रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: