गौरीगंज में जाम से मिलेगी कब निजात, डिवाइडर और वन-वे व्यवस्था की उठी मांग रवि प्रकाश द्विवेदी
गौरीगंज में जाम से मिलेगी कब निजात, डिवाइडर और वन-वे व्यवस्था की उठी मांग रवि प्रकाश द्विवेदी
लाखों के कूड़ा घरों में नहीं पहुंचा कूड़ा, जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर कहीं भवन पर लटक रहे ताले तो कहीं उगी हैं जंगली झाड़ियां, जिम्मेदारों की अनदेखी से बदहाल हुई व्यवस्था। रवि प्रकाश द्विवेदी
लाखों के कूड़ा घरों में नहीं पहुंचा कूड़ा, जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर
कहीं भवन पर लटक रहे ताले तो कहीं उगी हैं जंगली झाड़ियां, जिम्मेदारों की अनदेखी से बदहाल हुई व्यवस्था।
रवि प्रकाश द्विवेदी
संग्रामपुर/अमेठी। गांवों को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने के उद्देश्य से सरकार की ओर से ग्राम पंचायतों में लाखों रुपये की लागत से बनाए गए अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (कूड़ा घर) अब खुद बदहाली का शिकार हो रहे हैं। अधिकारियों और कर्मचारियों की अनदेखी के चलते इन केंद्रों का उपयोग कूड़ा संग्रहण के लिए नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि कहीं भवन अधूरे पड़े हैं तो कहीं जंगली झाड़ियों ने उन्हें ढक लिया है। कई केंद्र देखरेख के अभाव में जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं।
विकासखंड संग्रामपुर की इटौरी, बनवीरपुर, अम्मरपुर, बदलापुर, सरैया कनू, नेवादा, मिसरौली बड़गांव, भैरोपुर, हिम्मतगढ, और गंगापुर समेत लगभग सभी ग्राम पंचायतों में अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रों की स्थिति खराब बताई जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के बाद से इन केंद्रों में गांवों का कूड़ा एकत्र करने की व्यवस्था ही शुरू नहीं हुई। कई केंद्रों में आज तक कूड़े का एक तिनका तक नहीं डाला गया है। ऐसे में स्वच्छता के उद्देश्य से बनाई गई यह व्यवस्था धरातल पर बेअसर साबित हो रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि इन केंद्रों का नियमित संचालन और रखरखाव किया जाता तो गांवों में जगह-जगह कूड़े के ढेर नहीं लगते। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद केंद्रों का उपयोग न होना सरकारी धन के साथ-साथ स्वच्छता अभियान के उद्देश्य पर भी सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों ने जिम्मेदार अधिकारियों से अपशिष्ट प्रबंधन केंद्रों की जांच कराकर उन्हें चालू कराने और नियमित कूड़ा संग्रहण की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
गौरीगंज में जाम से मिलेगी कब निजात, डिवाइडर और वन-वे व्यवस्था की उठी मांग रवि प्रकाश द्विवेदी
मतदाता सूची में नाम जांचने बूथों पर पहुंचे लोग, अधिकारियों ने किया निरीक्षण विशेष अभियान में मतदाताओं को किया गया जागरूक, नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए भरवाए गए आवेदन
मुलायम सिंह यादव के संघर्षों को याद कर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि रवि प्रकाश द्विवेदी
Leave a Comment: