मुलायम सिंह यादव के संघर्षों को याद कर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि रवि प्रकाश द्विवेदी
मुलायम सिंह यादव के संघर्षों को याद कर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि रवि प्रकाश द्विवेदी
मतदाता सूची में नाम जांचने बूथों पर पहुंचे लोग, अधिकारियों ने किया निरीक्षण विशेष अभियान में मतदाताओं को किया गया जागरूक, नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए भरवाए गए आवेदन
मतदाता सूची में नाम जांचने बूथों पर पहुंचे लोग, अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विशेष अभियान में मतदाताओं को किया गया जागरूक, नाम जुड़वाने और संशोधन के लिए भरवाए गए आवेदन
रवि प्रकाश द्विवेदी
अमेठी। रविवार को जिले के सभी मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची के विशेष अभियान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में मतदाता अपने नजदीकी बूथों पर पहुंचे और आलेख्य मतदाता सूची में अपना नाम व अन्य विवरण जांचा। जिलाधिकारी शशांक चौधरी ने नागरिकों से अपील की कि वे मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य देख लें। सूची में नाम दर्ज न होने पर पात्र नागरिक प्रारूप-6 भरकर नाम जुड़वा सकते हैं, जबकि नाम या अन्य विवरण में संशोधन के लिए प्रारूप-8 के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
इसी क्रम में विकासखंड संग्रामपुर के कसारा, पतापुर, बेलखरी, संग्रामपुर और ठेंगहा समेत सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान चलाया गया। मॉडल प्राथमिक विद्यालय कसारा में बीएलओ रामदेव यादव (आरडी) और प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार ने टीम के साथ मतदाताओं को सूची में नाम जांचने तथा आवश्यकतानुसार आवेदन करने के लिए जागरूक किया। बीएलओ रामदेव यादव ने बताया कि 21 और 22 नवंबर को मिलाकर कसारा प्राथमिक विद्यालय स्थित बूथ पर प्रारूप-6 के 45, प्रारूप-7 के आठ और प्रारूप-8 का एक आवेदन प्राप्त हुआ।
विशेष अभियान दिवस के दौरान अधिकारियों ने विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बीएलओ को अभियान के तहत पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने और मतदाता विवरण में दर्ज त्रुटियों को दूर कराने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को अभियान का लाभ दिलाने पर जोर दिया।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
मुलायम सिंह यादव के संघर्षों को याद कर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि रवि प्रकाश द्विवेदी
अमेठी में 1 ग्रामीण ने सार्वजनिक रास्ते की ईंटें उखाड़ने का आरोप लगाया कमरौली के पूरे हरिलाल तिवारी अनुराग सागर अब तक न्याय
अमेठी और तिलोई में आज से परीक्षाएं शुरू बीए एमए समेत अन्य पाठ्यक्रमों के परीक्षार्थी सुबह 8:30 बजे केंद्रों पर पहुंचेंगे अनुराग सागर अब तक न्याय
Leave a Comment: