अमेठी में 1 ग्रामीण ने सार्वजनिक रास्ते की ईंटें उखाड़ने का आरोप लगाया कमरौली के पूरे हरिलाल तिवारी
अनुराग सागर अब तक न्याय
अमेठी जिले के कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे हरिलाल तिवारी गांव में सार्वजनिक खड़ंजा मार्ग की इंटरलॉकिंग और हेजिंग की ईंटें निकालकर निर्माण कराने का आरोप लगा है सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची गांव की धनराजा पत्नी हरिश्चंद ने अमित कुमार पुत्र शोभाराम और उनकी मां पर ईंटें उखाड़कर मुहार लगाने और रास्ता बंद करने का आरोप लगाया है
धनराजा के मुताबिक उस जगह पहले कोई दरवाजा नहीं था उन्होंने आरोप लगाया कि निर्माण का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच झगड़े की नौबत आई और उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई पुलिस ने दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए कमरौली थाने बुलाया है मौके पर दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे धनराजा ने निर्माण रुकवाने मौके की जांच कराने और सार्वजनिक रास्ता सुरक्षित रखते हुए नियम के मुताबिक निर्माण कराने की मांग की है
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए
Facebook,
Instagram,
Twitter
पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे
YouTube
चैनल को भी सब्सक्राइब करें।
Leave a Comment: