अमेठी में परसावां पंचायत भवन में 23 नवंबर को लगेगा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर संजय गांधी अस्पताल के विशेषज्ञ करेंगे जांच अनुराग सागर अब तक न्याय


अमेठी में परसावां पंचायत भवन में 23 नवंबर को लगेगा मुफ्त स्वास्थ्य शिविर संजय गांधी अस्पताल के विशेषज्ञ करेंगे जांच

अनुराग सागर अब तक न्याय

अमेठी जिले के परसावां पंचायत भवन में 23 नवंबर 2026 को मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगेगा संजय गांधी अस्पताल मुंशीगंज के तत्वावधान में शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा
भारतीय जागृति मिशन दिव्यांग संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश कुमार गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी शिविर में बाल रोग हृदय रोग अस्थमा लकवा ब्लड प्रेशर और शुगर समेत कई स्वास्थ्य समस्याओं की जांच होगी शिविर में संजय गांधी अस्पताल के कैंप कोऑर्डिनेटर सत्येंद्र मिश्रा की प्रमुख भूमिका रहेगी कार्यक्रम के आयोजक ग्राम प्रधान राम शंकर प्रजापति होंगे दिनेश कुमार गुप्ता ने ग्रामीणों से शिविर में पहुंचकर मुफ्त जांच का लाभ लेने की अपील की उन्होंने बताया कि आयुष्मान कार्ड धारकों को नियमानुसार अस्पताल में मुफ्त इलाज और ऑपरेशन की सुविधा भी मिलेगी उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और जरूरतमंद लोगों को समय पर इलाज उपलब्ध कराना है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।