अमेठी में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर चला विशेष अभियान अनुराग सागर अब तक न्याय


अमेठी में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले के सभी मतदान केंद्रों पर चला विशेष अभियान


अनुराग सागर अब तक न्याय


22 नवंबर को भी सभी मतदेय स्थलों पर आयोजित होगा विशेष अभियान दिवस पात्र नागरिकों से मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील अमेठी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर संचालित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के अंतर्गत शनिवार को जनपद अमेठी के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया गया अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी बीएलओ अपने निर्धारित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहे और मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए पात्र नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए विशेष अभियान के दौरान नए मतदाताओं के नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने के लिए फार्म 6 मतदाता सूची से नाम अपमार्जित कराने अथवा आपत्ति दर्ज कराने के लिए फार्म 7 तथा नाम पता आयु फोटो एवं अन्य विवरणों में संशोधन कराने के लिए फार्म 8 भरवाए गए इसके साथ ही बीएलओ ने उपस्थित नागरिकों को मतदाता सूची में नामों के सत्यापन तथा पुनरीक्षण से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकारी देते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान किया विशेष अभियान दिवस के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज श्रीवास्तव ने जनपद के विभिन्न मतदान केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण किया उन्होंने संबंधित बीएलओ से अभियान की प्रगति की जानकारी ली तथा मतदाता सूची में नाम जोड़ने संशोधन एवं अन्य प्रक्रियाओं के लिए प्राप्त किए जा रहे आवेदनों की स्थिति का जायजा लिया इसके अतिरिक्त संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ईआरओ द्वारा भी अपने-अपने क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर अभियान की व्यवस्थाओं एवं प्रगति का जायजा लिया गया उप जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज श्रीवास्तव ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के अंतर्गत आगामी 22 नवंबर 2026 को भी जनपद के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किया जाएगा इस दौरान सभी बीएलओ अपने निर्धारित बूथों पर उपस्थित रहकर नागरिकों से आवेदन प्राप्त करेंगे तथा मतदाता सूची से संबंधित आवश्यक जानकारी एवं सहयोग उपलब्ध कराएंगे उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी विशेष अभियान दिवस पर अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर आलेख्य मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के सभी पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जांच लें यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल नहीं है अथवा किसी प्रकार की त्रुटि है तो निर्धारित फार्म के माध्यम से आवेदन कर उसे ठीक कराएं उन्होंने कहा कि स्वच्छ शुद्ध एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची लोकतंत्र की मजबूती का आधार है इसलिए सभी नागरिक पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएं ताकि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज होने एवं अपने मताधिकार के प्रयोग से वंचित न रहे

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।