अब तक न्याय जिला पीलीभीत पुलिस झंडा दिवस परेड एवं ध्वज सम्मान समारोह का किया आयोजन


अब तक न्याय 
जिला पीलीभीत

पुलिस झंडा दिवस परेड एवं ध्वज सम्मान समारोह का किया आयोजन

श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि 
पुलिस झंडा दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत श्री सुकीर्ति माधव के नेतृत्व में पुलिस लाइन पीलीभीत में पुलिस झंडा दिवस परेड एवं ध्वज सम्मान समारोह का आयोजन* किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीलीभीत द्वारा पुलिस ध्वज को सलामी दी गई तथा श्रीमान पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश महोदय द्वारा प्रेषित संदेश को उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 23 नवम्बर 1952 को उत्तर प्रदेश पुलिस को पुलिस ध्वज प्रदान किया गया था। उत्तर प्रदेश पुलिस देश का प्रथम पुलिस बल है, जिसे यह गौरव प्राप्त हुआ। इसी ऐतिहासिक एवं गौरवशाली अवसर की स्मृति में प्रतिवर्ष 23 नवम्बर को पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है।

पुलिस अधीक्षक पीलीभीत ने पुलिस ध्वज को पुलिस बल के शौर्य, साहस, कर्तव्यपरायणता, गौरवशाली इतिहास एवं समृद्ध परंपराओं का प्रतीक बताया गया तथा सभी पुलिसकर्मियों से पुलिस ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने हेतु पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर, क्षेत्राधिकारी यातायात, क्षेत्राधिकारी अपराध सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Instagram, Twitter पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।


Leave a Comment:

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।